फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्दिक पांड्या की जगह लेने को बेकरार शिवम दुबे, कहा- मेरा मकसद सिर्फ देश के लिए खेलना

Thu, 05 Dec 2019 08:06 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या - फोटो : ट्विटर
पीठ की चोट के कारण हार्दिक पांड्या एक महीने से टीम से बाहर हैं, जिसकी इंग्लैंड में सर्जरी की जरूरत पड़ी। वह इस समय रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं, जिसके कारण ही टीम इंडिया में युवा ऑलराउंडर शिवम दुबे की एंट्री हुई। बांग्लादेश के खिलाफ अहम प्रदर्शन करने के बाद अब उन्हें 6 दिसंबर से शुरू हो रही टी-20 सीरीज के लिए भी टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
शिवम दुबे - फोटो : ट्विटर
मुंबई के इस ऑलराउंडर ने अभी तक तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जो सभी बांग्लादेश के खिलाफ थे, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 30 रन देकर तीन विकेट था। शिवम मुख्यत: गेंदबाजी ऑलराउंडर है, जो बड़े शॉट लगा सकता है और वह वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय में खुद को साबित करने का लक्ष्य बनाए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
शिवम दुबे - फोटो : ट्विटर
अभी तक खेले तीन मैचों में उन्होंने इतना शानदार प्रदर्शन नहीं दिखाया, वह बांग्लादेश के खिलाफ बस एक बार तीन विकेट ही झटका पाए थे, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें विराट कोहली और टीम प्रबंधन का सहयोग प्राप्त है। यह पूछने पर कि क्या वह हार्दिक को टीम से बाहर करने की कोशिश में हैं तो शिवम ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि यह हार्दिक को हटाने का मौका है, लेकिन मुझे लगता है कि मुझे मौका मिला है और मैं अपने देश के लिए अच्छा करने का प्रयास करूंगा।

4 of 5
हार्दिक पांड्या - फोटो : social Media
युवा ऑलराउंडर शिवम दुबे ने कहा कि वह भारत की टी-20 टीम में हार्दिक पांड्या की जगह लेने की कोशिश में नहीं जुटे हैं, लेकिन निश्चित रूप से मिलने वाले मौके का फायदा उठाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा, ‘हर कोई मेरा उत्साह बढ़ा रहा है। कप्तान और टीम प्रबंधन से काफी सहयोग मिल रहा है। इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ता है इसलिए ड्रेसिंग रूम में मैं खुश और रिलैक्स महसूस करता हूं।’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिवम दुबे - फोटो : ट्विटर
शिवम ने कहा कि फिटनेस आल राउंडर की सफलता में काफी अहम होती है। उन्होंने कहा, ‘ऑलराउंडर होना हमेशा मुश्किल होता है। मेरे लिए बतौर ऑलराउंडर सबसे अहम अपना फिटनेस स्तर बरकरार रखना होता है क्योंकि आपको बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों करने की जरूरत होती है। इसलिये फिटनेस बनाये रखना सबसे मुश्किल काम होता है।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें