चाइनामैन बॉलर कुलदीप यादव वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 टीम में वापसी कर रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में उन्हें शामिल नहीं किया गया था। अगले साल टी-20 विश्व कप हैं और ऐसे में उनके सामने टीम में जगह पक्की करने की बड़ी चुनौती है। भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच छह दिसंबर को हैदराबाद में खेला जाएगा।