विराट कोहली-रोहित शर्मा
- फोटो : social Media
इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा के पास साल 2019 में वन-डे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज बनने का मौका होगा। पिछले दो साल से कोहली वन-डे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाल बल्लेबाज हैं, लेकिन इस साल रोहित ने भी जमकर रन बटोरे हैं, अभी तक विराट कोहली ने 23 वन-डे मैचों में 64.40 की औसत से 1288 बनाए हैं, वहीं रोहित शर्मा ने 25 मैच में 53.56 की औसत से 1232 रन बटोरे हैं।