फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंडीज के खिलाफ पहले टी-20 में इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरा भारत, जानिए किसे मिला मौका

Fri, 06 Dec 2019 06:36 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
टीम इंडिया - फोटो : social media
टीम इंडिया ने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशल स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। विंडीज के खिलाफ टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 14 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत ने आठ और विंडीज ने पांच मुकाबले जीते हैं। आइए जानते हैं कि कप्तान कोहली ने सीरीज के पहले टी-20 में विंडीज टीम को मात देने के लिए किन 11 खिलाड़ियों पर दांव लगाया है।
विज्ञापन

2 of 7
रोहित शर्मा- केएल राहुल - फोटो : social Media

ओपनर्स

शिखर धवन के चोटिल होकर बाहर होने के बाद रोहित के साथ सलामी बल्लेबाज की भूमिका केएल राहुल पारी की कमान संभालेंगे। रोहित इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं। बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने कप्तानी करते हुए दूसरे मैच में शानदार पारी खेली थी और टीम को 2-1 से जीत दिलाई थी। वहीं, केएल राहुल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए कर्नाटक को चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका अदा की। 

विज्ञापन

3 of 7
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

मिडिल ऑर्डर

मिडिल ऑर्डर की भूमिका खुद कप्तान विराट कोहली नजर आएंगे। जबकि नंबर चार पर श्रेयर अय्यर को बल्लेबाजी करने का मौका मिल सकता है। विराट बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं थे। कुछ दिनों के आराम के बाद विराट एक बार फिर फटाफट क्रिकेट में उतरने को तैयार हैं। वहीं, टीम के युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने जब से भारतीय टीम में वापसी की है उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। 

4 of 7
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर

विकेटकीपर

पिछले कुछ समय से लगातार खराब प्रदर्शन करने वाले ऋषभ पंत को विराट ने एक बार फिर से मौका दिया है। विकेट के पीछे दस्ताने में पंत ही कमान संभालेंगे।

विज्ञापन

5 of 7
शिवम दूबे- - फोटो : social Media

ऑलराउंडर

ऑलराउंडर के तौर पर शिवम दूबे को अंतिम 11 में जगह मिली हैं। बांग्लादेश के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी करने वाले दूबे को चोटिल हार्दिक पांड्या की जगह टीम में शामिल किया गया था। 

विज्ञापन

6 of 7
भुवनेश्वर कुमार-मोहम्मद शमी - फोटो : अमर उजाला

गेंदबाजी

विंडीज के खिलाफ टीम इंडिया तीन स्पिन और दो तेज गेंदबाजों के साथ उतरी है। दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार तेज गेंदबाजों की भूमिका में टीम में शामिल हैं। वहीं, स्पिन की जिम्मेदारी युजवेन्द्र चहल, वाशिंग्टन सुंदर और रवींद्र जडेजा के कंधो पर होगी। भुवनेश्वर पर शुरूआती ओवर में दबाव बनाने की होगी। चहल का प्रदर्शन बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में काफी शानदार रहा था। चहल इस सीरीज में अपने नाम बेहद खास रिकॉर्ड हासिल कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 के लिए भारतीय प्लेइंग 11ः रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, शिवम दूबे, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्नर कुमार, वाशिगंटन सुंदर, दीपक चाहर और युजवेंद्र चहल।

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन- लेंडल सिमंस, एविन लुइस, ब्रैंडन किंग, शिमरॉन हेटमायर, कायरन पोलार्ड, दिनेश रामदीन, जेसन होल्डर, हेडन वॉल्श, शेल्डन कॉटरेल, केसरिक विलियम्स और खारे पीयरे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें