फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvWI: बिना किसी बदलाव के उतरी टीम इंडिया, इन 11 खिलाड़ियों के साथ वेस्टइंडीज को देगी चुनौती

Sun, 08 Dec 2019 06:39 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया ने तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के दूसरे टी-20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। सीरीज के पहले टी-20 में विराट सेना ने विंडीज को छह विकेट से हराया था जिसमें कप्तान कोहली ने 94 रन की धमाकेदार पारी खेली थी।

भारतीय टीम तिरुवनंतपुरम में जीत के साथ ही सीरीज पर कब्जा कर लेगी। आइए जानते हैं कि कप्तान कोहली ने सीरीज के दूसरे टी-20 में विंडीज टीम को मात देने के लिए किन 11 खिलाड़ियों पर दांव लगाया है।
विज्ञापन

2 of 7
रोहित शर्मा- केएल राहुल - फोटो : social Media

ओपनर्स
केएल राहुल ने रोहित शर्मा के साथ सलामी बल्लेबाज की भूमिका पहले मैच में निभाई थी। दूसरे मैच में भी यही जोड़ी टीम की ओपनिंग की कमान संभालेगी। रोहित पहले मैच में लय में नहीं दिखे, लेकिन राहुल ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और कप्तान कोहली के साथ मिलकर भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। दोनों की जोड़ी एक बार फिर से पारी की शुरुआत करेगी।



 
विज्ञापन

3 of 7
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

मिडिल ऑर्डर
टीम के मध्यक्रम का नेतृत्व खुद कप्तान विराट कोहली करेंगे। उनके साथ नंबर चार पर श्रेयर अय्यर बल्लेबाजी कर सकते हैं। कोहली ने पहले टी़-20 मैच में 50 गेंदों पर जबरदस्त 94 रन की पारी खेली और टीम को विजयी बनाया। वहीं युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पहले मैच में कुछ खास नहीं कर पाए। दूसरे मुकाबले में टीम को उनसे उम्मीद होगी कि वह एक बेहतरीन पारी खेल टीम में योगदान दें।

4 of 7
ऋषभ पंत - फोटो : social Media

विकेटकीपर
इस सीरीज के लिए टीम में ऋषभ पंत और संजू सैमसन दो विकेटकीपर शामिल हैं। पहले मुकाबले में पंत का बल्ला एक बार फिर से कुछ खास करने में नाकाम रहा था। इसके बावजूद एक बार फिर से दूसरे मुकाबले में उन्हें मौका मिला है। 

विज्ञापन

5 of 7
ravindra jadeja

ऑलराउंडर
स्पिन गेंदबाजी और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से टीम को मजबूती देने वाले अनुभवी रविन्द्र जडेजा टीम में बरकरार हैं। जडेजा को पहले टी-20 में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिल पाया था लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने विकेट निकाला था।  जडेजा के अलावा शिवम दुबे और वाशिंगटन सुंदर भी ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन

6 of 7
Yuzvendra Chahal - फोटो : सोशल मीडिया

गेंदबाजी 
विंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 में टीम इंडिया ने एक बार फिर से युजवेंद्र चहल पर ही भरोसा जताया है। तेज गेंदबाजी में कोई बदलाव नहीं हुआ है। एक बार फिर से दीपक चाहर और भुवनेश्वर कुमार ही तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
प्लेइंग XI:
रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्नर कुमार, दीपक चाहर और युजवेंद्र चहल।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें