फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IndvsSL: टेस्ट सीरीज में 'दादा' और अजहर को पीछे छोड़ सकते हैं 'कैप्टन कोहली'

Sat, 11 Nov 2017 06:43 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली - फोटो : Cricinfo
भारत और श्रीलंका के बीच 16 नवंबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के पास जीत का अनोखा 'टेस्ट शतक' पूरा करने का मौका है। वहीं कैप्टन कोहली के लिए भी इस सीरीज में कई रिकॉर्ड इंतजार कर रहे हैं। विराट इस सीरीज में भी यदि श्रीलंकाई टीम का सूपड़ा साफ करने में कामयाब होते हैं तो वो भारतीय टेस्ट क्रिकेट इतिहास के दूसरे सफल कप्तान बन जाएंगे। 

 
विज्ञापन

IndvsSL: टेस्ट सीरीज में 'दादा' और अजहर को पीछे छोड़ सकते हैं 'कैप्टन कोहली'

2 of 4
विराट कोहली
विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने अब तक खेले 29 टेस्ट मैचों में से 19 में जीत हासिल की है। टेस्ट मैचों में जीत के मामले में वह धोनी (60 टेस्ट में 27 जीत) और सौरव गांगुली (47 टेस्ट में 21 जीत) के बाद तीसरे पायदान पर हैं। यदि भारतीय टीम सीरीज में कम से कम 2 टेस्ट जीतने में सफल होती है तो विराट सौरव गांगुली की बराबरी पर आ जाएंगे। और अगर भारतीय टीम हालिया श्रीलंका दौरे के प्रदर्शन को दोहराती है तो विराट 22 जीत के साथ एमएस धोनी के बाद सबसे सफल भारतीय कप्तान की सूची में दूसरे पायदान पर काबिज हो जाएंगे।  

 
विज्ञापन

IndvsSL: टेस्ट सीरीज में 'दादा' और अजहर को पीछे छोड़ सकते हैं 'कैप्टन कोहली'

3 of 4
विराट कोहली और सुनील गावस्कर - फोटो : ESPN
विराट के पास इस टेस्ट सीरीज नें घरेलू सरजमीं पर सर्वाधिक टेस्ट जीत के मामले में धोनी के बाद दूसरे पायदान पर पहुंचने का मौका है। कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया ने घर पर 16 टेस्ट खेले हैं जिसमें से 12 में उसे जीत और 1 में हार का सामना करना पड़ा। जबकि तीन टेस्ट बराबरी पर समाप्त हुए हैं। धोनी ने घर पर 30 टेस्ट मैचों में कप्तानी की जिसमें से 21 में उसे जीत हासिल की। जबकि मोहम्मद अजहरूद्दीन के नेतृत्व में टीम इंडिया ने घर पर 20 टेस्ट खेले जिसमें से 13 में उसे जीत हासिल हुई। कोहली की कप्तानी में अगर टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ 3 टेस्ट में से 2 में भी जीत हासिल कर लेती है तो भी विराट अजहर को पीछे छोड़ घरेलू सरजमीं पर दूसरे सबसे सफल भारतीय कप्तान बन जाएंगे। 

 
विज्ञापन

IndvsSL: टेस्ट सीरीज में 'दादा' और अजहर को पीछे छोड़ सकते हैं 'कैप्टन कोहली'

4 of 4
विराट कोहली - फोटो : ESPN
सीरीज में 2 टेस्ट जीत के साथ ही विराट टेस्ट में 20 या उससे ज्यादा जीत हासिल करने वाले दुनिया के 19वें कप्तान भी बन जाएंगे। टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा जीत हासिल करने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीह्म स्मिथ के नाम दर्ज है। स्मिथ ने 109 टेस्ट में 53 में जीत हासिल की थी। विराट को इस जीत के रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए लंबा रास्ता तय करना होगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें