फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvsSA: दोहरा शतक जड़कर भी ट्रोल हुए रोहित शर्मा, बीच मैदान पुजारा को दी गाली

Sun, 06 Oct 2019 08:18 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रोहित और पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने दोनों पारियों में शतक जड़कर अपने नाम बेहद खास उपलब्धि हासिल की। मगर खेल के चौथे दिन मैदान पर हुआ ऐसा हुआ कि रोहित शर्मा ट्रोल हो गए। 

विज्ञापन

2 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शर्मा को मैदान पर बेहद शांत स्वभाव के लिए जाना जाता है। बहुत कम ऐसे मौके होंगे, जब रोहित को गुस्सा करते हुए देखा गया हो। मगर ऐसा हुआ। वो भी भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे खेल के चौथे दिन। दरअसल, रोहित ने चेतेश्वर पुजारा को कुछ ऐसा कह दिया कि वह ट्रोल हो गए। 
विज्ञापन

3 of 4
बेन स्टोक्स - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरी पारी के 25वें ओवर में केशव महाराज गेंदबाजी कर रहे थे। रोहित शर्मा सिंगल के लिए आश्वस्त थे, लेकिन पुजारा और उनके बीच कुछ कंफ्यूजन हुआ। इस कंफ्यूज में रोहित शर्मा ने चेतेश्वर पुजारा को कुछ कह दिया। रोहित के यह अपशब्द स्टंप माइक में कैद हो गए। इसके बाद बेन स्टोक्स ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर ट्वीट किया। बेन स्टोक्स ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'इस बार विराट नहीं, रोहित... अगर आप समझ गए तो...'।
 
 
 
 
विज्ञापन

4 of 4
-
बता दें कि टीम इंडिया ने पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका के सामने 395 रन का विशाल लक्ष्य रखा। जवाब में चौथे दिन का खेल खत्म होने तक मेहमान टीम एक विकेट के नुकसान पर 11 रन बना चुकी है। एडन मार्करम (1) और ब्रॉयन (5) क्रीज पर मौजूद हैं। अब टेस्ट मैच के आखिरी दिन दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 384 रन बनाने हैं जबकि भारत की कोशिश बचे नौ विकेट निकालने की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें