फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSL: श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरा भारत, जानिए कौन हुआ बाहर

Sun, 05 Jan 2020 06:37 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया 2020 की शुरुआत फटाफट अंदाज में करेगी। विराट सेना श्रीलंकाई टीम के खिलाफ इस साल की पहली सीरीज का आगाज आज कर रही है। तीन टी-20 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला गुवहाटी में खेला जा रहा है। विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। श्रीलंकाई टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी। टॉस के समय ही विराट ने अपनी प्लेइंग 11 का एलान किया। आइए जानते हैं किन 11 खिलाड़ियों के दम पर टीम इंडिया 2020 का पहला मुकाबला खेलने उतरी है।
विज्ञापन

2 of 7
शिखर धवन - फोटो : social media

ओपनर्स

शिखर धवन और केएल राहुल टीम इंडिया की ओपनिंग की कमान संभालेंगे। धवन चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। ऐसे में देखना होगा कि क्या वह अपनी लय पकड़ पाते हैं या नहीं। राहुल बेहतरीन फॉर्म में हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ उनके बल्ले से खूब रन निकले थे। इस मुकाबले में भी टीम चाहेगी कि राहुल का बल्ला ताबड़तोड़ अंदाज में रन बरसाए।

विज्ञापन

3 of 7
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

मध्यक्रम

नंबर तीन पर कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी करने के लिए आएंगे। विंडीज के खिलाफ खेली गई सीरीज में विराट ने रन बनाए थे। विराट के बाद श्रेयस अय्यर नंबर चार पर खेलेंगे। अय्यर ने विंडीज के खिलाफ सीरीज में जमकर रन बनाए थे।

4 of 7
शिवम दुबे - फोटो : ट्विटर

ऑलराउंडर 

शिवम दुबे ऑलराउंडर की भूमिका में खेल रहे हैं। जडेजा को जगह नहीं मिली है।

विज्ञापन

5 of 7
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर

विकेटकीपर

विंडीज के खिलाफ वन-डे सीरीज में ऋषभ पंत का बल्ला बोला था। उन्होंने धमाकेदार अंदाज में रन बनाए थे। इस मैच में भी पंत ही विकेट के पीछे दस्तानों में नजर आएंगे।

विज्ञापन

6 of 7
विराट कोहली-जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

गेंदबाजी

भारतीय टीम की गेंदबाजी की कमान चोट के बाद वापसी कर रहे जसप्रीत बुमराह संभालेंगे। उनका साथ नवदीप सैनी और शार्दुल ठाकुर देते हुए नजर आएंगे। स्पिनर्स के तौर पर कुलदीप यादव और वाशिगंटन सुंदर को मौका मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11
 

विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी और शार्दुल ठाकुर।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें