भारत-श्रीलंका के बीच तीन टी-20 मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है। सीरीज का पहला मैच गुवहाटी में बारिश की वजह से रद्द हो गया था। दूसरे मुकाबले में कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। श्रीलंकाई टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी। टॉस के समय कप्तान कोहली ने आज के मुकाबले के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का एलान किया। आइए जानते हैं कि किन 11 खिलाड़ियों के दम पर भारतीय टीम श्रीलंका मात देने उतरी है।
विज्ञापन
2 of 7
शिखर धवन
- फोटो : social Media
ओपनर्स
शिखर धवन और केएल राहुल टीम इंडिया की ओपनिंग की कमान संभालेंगे। धवन चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। ऐसे में देखना होगा कि क्या वह अपनी लय पकड़ पाते हैं या नहीं। राहुल बेहतरीन फॉर्म में हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ उनके बल्ले से खूब रन निकले थे। इस मुकाबले में भी टीम चाहेगी कि राहुल का बल्ला ताबड़तोड़ अंदाज में रन बरसाए।
विज्ञापन
3 of 7
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
मध्यक्रम
नंबर तीन पर कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी करने के लिए आएंगे। विंडीज के खिलाफ खेली गई सीरीज में विराट ने रन बनाए थे। विराट के बाद श्रेयस अय्यर नंबर चार पर खेलेंगे। अय्यर ने विंडीज के खिलाफ सीरीज में जमकर रन बनाए थे।
4 of 7
शिवम दुबे
- फोटो : ट्विटर
ऑलराउंडर
शिवम दुबे ऑलराउंडर की भूमिका में खेल रहे हैं।जडेजा को जगह नहीं मिली है।
विज्ञापन
5 of 7
ऋषभ पंत
- फोटो : ट्विटर
विकेटकीपर
विंडीज के खिलाफ वन-डे सीरीज में ऋषभ पंत का बल्ला बोला था। उन्होंने धमाकेदार अंदाज में रन बनाए थे। इस मैच में भी पंत ही विकेट के पीछे दस्तानों में नजर आएंगे।
विज्ञापन
6 of 7
विराट कोहली-जसप्रीत बुमराह
- फोटो : सोशल मीडिया
गेंदबाजी
भारतीय टीम की गेंदबाजी की कमान चोट के बाद वापसी कर रहे जसप्रीत बुमराह संभालेंगे। उनका साथ नवदीप सैनी और शार्दुल ठाकुर देते हुए नजर आएंगे। स्पिनर्स के तौर पर कुलदीप यादव और वाशिगंटन सुंदर को मौका मिला है।