फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSL: मलिंगा ने खुद के सिर फोड़ा हार का ठीकरा, आखिर क्यों बताया खुद को कसुरवार

Sat, 11 Jan 2020 04:04 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : ट्विटर
श्रीलंकाई कप्तान लसिथ मलिंगा ने भारत के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में मिली हार के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया, लेकिन स्वीकार किया कि कम अनुभवी टीम की अगुआई करने से उनका प्रदर्शन प्रभावित हो रहा है। इस अनुभवी तेज गेंदबाज ने कहा कि शुरुआती विकेट नहीं ले पाना और साझेदारियां नहीं बनाना उनकी टीम के कमजोर प्रदर्शन का कारण है। श्रीलंकाई टीम पुणे में तीसरे टी-20 में 78 रन से हार गई और तीन मैचों की सीरीज 0-2 से गंवा बैठी।
विज्ञापन

2 of 4
लसिथ मलिंगा - फोटो : सोशल मीडिया
गुवाहाटी में शुरुआती मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। 36 साल के मलिंगा ने पुणे और इंदौर में एक भी विकेट हासिल नहीं किया। उन्होंने कहा कि हम 0-2 से हार गए। मुझे अच्छा प्रदर्शन करना होगा, क्योंकि मुझे टी-20 क्रिकेट खेलने का अनुभव है, लेकिन मुझे इस टूर्नमेंट में एक भी विकेट नहीं मिला इसलिए हम इस स्थिति में पहुंचे। मलिंगा 82 टी-20 मैच खेल चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 4
लसिथ मलिंगा - फोटो : social Media
उन्होंने कहा कि मैं टीम में टी-20 का सबसे अनुभवी खिलाड़ी हूं। हां, मुझ पर विकेट लेने का दबाव था, क्योंकि मैं विकेट झटकने वाला गेंदबाज हूं लेकिन मुझे लगता है कि अगर हम मैच जीतना चाहते हैं तो हमें पहले छह ओवरों में शुरुआती एक दो विकेट निकालने होंगे, जो हमें इस टूर्नमेंट में नहीं मिले। उन्होंने कहा कि टी-20 क्रिकेट में साझेदारियां अहम होती हैं और उनकी टीम ऐसा नहीं कर सकी।
विज्ञापन

4 of 4
लसिथ मलिंगा - फोटो : सोशल मीडिया
मलिंगा ने कहा कि शीर्ष क्रम महत्वपूर्ण होता है और भारतीय शीर्ष क्रम ने अच्छी साझेदारी निभाई। टी-20 मैच में भागीदारी अहम होती है, क्योंकि खिलाड़ी सोचते हैं कि यह 20 ओवर का खेल है तो हमें प्रत्येक गेंद को हिट करना होगा। उन्होंने कहा कि उनके खिलाड़ियों को पारी आगे बढ़ाने की कला सीखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वे बल्लेबाजी कर सकते हैं और शॉट भी लगा सकते हैं, लेकिन उन्हें पारी को आगे बढ़ाना सीखना होगा। हम इसी में पिछड़ रहे हैं। पिछले डेढ़ दो वर्षों में हम ऐसा नहीं कर पा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें