भारत-श्रीलंका के बीच टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला शुक्रवार को पुणे के मैदान पर खेला जाएगा। तीन मैच की सीरीज में भारत 1-0 से आगे है, जबकि पहला मुकाबला गुवाहाटी में बारिश की भेंट चढ़ गया था। श्रीलंका के खिलाफ आज के मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। कोहली धोनी के खास क्लब में शामिल हो सकते हैं, वहीं बुमराह आर अश्विन के पीछे छोड़ टी-20 में सबसे अधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन सकते हैं।