फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IndVsEng: इस खिलाड़ी ने तोड़ा विश्व रिकॉर्ड, बड़े-बड़े धुरंधरों को पीछे छोड़ा

Mon, 28 Nov 2016 02:25 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jonny Bairstow
पूरी दुनिया का ध्यान जहां एक तरफ विराट कोहली, एबी डिविलियर्स और जो रूट जैसे खिलाड़ियों पर लगा हुआ है वहीं एक और खिलाड़ी का कद दिन ब दिन बड़ा होता जा रहा है। इस खिलाड़ी ने साल 2016 में ऐसा प्रदर्शन किया है जिसके सामने बड़े से बड़े खिलाड़ियों का कद छोटा नजर आ रहा है। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

IndVsEng: इस खिलाड़ी ने तोड़ा विश्व रिकॉर्ड, बड़े-बड़े धुरंधरों को पीछे छोड़ा

2 of 6
जॉनी बेयरस्टो - फोटो : getty
इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज बेर्स्टो अपने करियर के बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं। साल 2016 में उन्होंने इंग्लैंड के लिए कई बेहतरीन पारियां खेली हैं। मोहाली में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में उन्होंने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी का मुजाहिरा पेश किया और 89 रन बनाकर अपनी टीम को 283 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की।  

 
विज्ञापन

IndVsEng: इस खिलाड़ी ने तोड़ा विश्व रिकॉर्ड, बड़े-बड़े धुरंधरों को पीछे छोड़ा

3 of 6
जॉनी बेर्स्टो - फोटो : espncricinfo
एक तरफ टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और जो रूट के बीच इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने की स्पर्धा हो रही है। टेस्ट में रन बनाने में बेस्ट बनने के मामले में  विराट रूट से कुछ ही रनों से ही पीछे हैं लेकिन इंग्लैंड के विकेट कीपर बल्लेबाज जॉनी बेर्स्टो अपनी ही धुन में चले जा रहे हैं और रन बनाते जा रहे हैं। ऐसा करके वह साल 2016 में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 

 

IndVsEng: इस खिलाड़ी ने तोड़ा विश्व रिकॉर्ड, बड़े-बड़े धुरंधरों को पीछे छोड़ा

4 of 6
जॉनी बेयरस्टो - फोटो : getty
उन्होंने 2016 में टेस्ट मैचों में अब तक 15 टेस्ट मैचों में कुल 1340 रन बना लिए हैं। वह साल 2016 में टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर हैं। उनके बाद इंग्लैंड जो रूट हैं उन्होंने अब तक 15 टेस्ट मैचों में 1207 रन बनाए हैं वहीं, इंग्लैंउ के कप्तान एलिस्टर कुक ने 15 टेस्ट मैचों में 1135 रन बनाकर तीसरे पायदान पर हैं। इस मामले में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली चौथे नंबर पर हैं, उन्होंने मोहाली टेस्ट मैच की पहली पारी तक 10 टेस्ट मैचों में 959 रन बनाए हैं। 

 
विज्ञापन

IndVsEng: इस खिलाड़ी ने तोड़ा विश्व रिकॉर्ड, बड़े-बड़े धुरंधरों को पीछे छोड़ा

5 of 6
जॉनी बेयरस्टो - फोटो : getty
 एक साल में 10 बार पचास से ज्यादा रन बनाने वाले जॉनी बेर्स्टो दुनिया के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। 15 टेस्ट मैचों जॉनी 10 बार पचास से ज्यादा रन (3 शतक, 7अर्धशतक) बनाए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स के नाम था, उन्होंने साल 2013 में टेस्ट मैचों में 9 बार 50 से अधिक रन (5 फिफ्टी, 4 सेंचुरी) की पारियां खेलीं थीं। उन्होंने उस साल 9 टेस्ट मैचों में 933 रन बनाए थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

IndVsEng: इस खिलाड़ी ने तोड़ा विश्व रिकॉर्ड, बड़े-बड़े धुरंधरों को पीछे छोड़ा

6 of 6
एंडी फ्लावर - फोटो : getty
इससे पहले और कोई विकेट कीपर बल्लेबाज एक कैलेंडर वर्ष में 1 हजार रन नहीं बना सका था। बेर्स्टो ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। जॉनी ने बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में टेस्ट में एंडी फ्लावर का 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था। हालांकि, उन्होंने यह उपलब्धि साल के 11वें टेस्ट मैच में हासिल की थी, जबकि एंडी फ्लॉवर ने साल 2000 में यह उपलब्धि हासिल करने के लिए केवल 9 टेस्ट मैच खेले थे और 1045 रन बनाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें