पीएम नरेंद्र मोदी अब तक के अपने कार्यकाल में कई दफा देश और दुनिया को अपने फैसलों से चौंका चुके हैं। इसबार नोटबंदी का फैसला भी चौंकाने वाला रहा, जिसकी किसी को भनक तक नहीं थी। 8 नवंबर को रात आठ बजे पीएम मोदी ने जब नोटबंदी की घोषणा की तो लोग सन्न रह रहे। तब से लेकर अब तक बैंकों में कतार कम नहीं हुई है। अचानक आया नोटबंदी फैसला कालाधन रखने वालों पर गाज बनकर गिरा। इस फैसले से तमाम राजनीतिक दल भी तिलमिलाए हुए हैं। आज देश के हर कोने में कोई मुद्दा है तो वह नोटबंदी है। इससे पहले भी कई मौकों पर पीएम मोदी ने चौंकाया।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने देश को अब तक दिए ये 10 सरप्राइज
2 of 10
- फोटो : getty
प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान को ही नहीं बल्कि दुनिया को हैरत में डाल दिया। नरेंद्र मोदी की लोकसभा चुनावों में भारी मतों से जीत के बाद पीएम के रूप में ताजपोशी होने वाली थी। पीएम ने शपथ ग्रहण समारोह में सार्क देशों के सदस्यों को न्योता दे डाला। हैरानी की बात उस वक्त हुई जब पीएम के इस शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ भी शामिल होने पहुंचे। पीएम के इस कदम ने पाकिस्तान समेत दुनिया को जबरदस्त सरप्राइज दे डाला।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने देश को अब तक दिए ये 10 सरप्राइज
3 of 10
- फोटो : getty
पीएम मोदी ने पाकिस्तान को अगला सरप्राइज उसी साल क्रिसमस के मौके पर दिया। यहां भी पड़ोसी पाकिस्तान के साथ संबंध बेहतर करने की थी। पाक से रिश्ते सुधारने के लिए पीएम बिना किस प्रोटोकॉल के पाकिस्तान दौरे पर चले गए। यहां पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ उनके स्वागत के लिए तैयार खड़े थे। एयरपोर्ट से दोनों देशों के मुखिया रायविंड पहुंचे, यहां पर शरीफ की पोती के निकाह समारोह का आयोजन था। यहां पर मोदी ने नवाज की पोती को एक भारतीय ड्रेस तोहफे में दी। पीएम नवाज की पत्नी के लिए एक शॉल लेकर गए थे। मोदी की सरप्राइज विजिट और तोहफे देने की इस रस्म ने सबको चौका दिया।
पीएम मोदी ने देश को अब तक दिए ये 10 सरप्राइज
4 of 10
पाकिस्तान को पीएम मोदी ने हाल ही में उस वक्त चौंकाया जब उन्होंने उड़ी में आर्मी के बेस कैंप पर हुए आतंकी हमले के बाद गरम रुख अख्तियार कर लिया। मोदी का इशारा मिलते ही भारतीय सेना ने एलओसी के पास स्थित आतंकी ठिकानों पर 28-29 सितंबर की रात को सर्जिकल स्ट्राइक कर डाली जिसमें आतंकियों को बड़ा नुकसान हुआ। सर्जिकल स्ट्राइक वाली रात पीएम मोदी हर एक मूमेंट पर नजर बनाए हुए थे। अजीत डोभाल पीएम मोदी को सेना के हर एक मूवमेंट की खबर दे रहे थे। जब तक सेना सही सलामत वापस नहीं आ गई तब तक पीएम मोदी सोए नहीं।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने देश को अब तक दिए ये 10 सरप्राइज
5 of 10
मोदी ने पाकिस्तान को उड़ी हमले के बाद ही एक और सरप्राइज दे डाला। मोदी ने कूटनीतिक तरीके से घेरने के लिए सिंधु जल समझौता तोड़ने की चेतावनी दे डाली। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि द्विपक्षीय संधि आपसी सहयोग और भरोसे के बिना नहीं चल सकती है। भारत ने पाक को चेताया है कि वह आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करे नहीं तो सिंधु समझौता तोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने देश को अब तक दिए ये 10 सरप्राइज
6 of 10
इसके पहले पहली बार संसद में कदम रखने पहले पीएम मोदी ने सीढ़ियों पर माथा टेक दिया। दुनिया भर के मीडिया में यह तस्वीर छपी। पीएम ने संसद की तुलना मंदिर की।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने देश को अब तक दिए ये 10 सरप्राइज
7 of 10
उस वक्त दुनिया हैरान रह गई जब जापान यात्रा के दौरान पीएम मोदी ड्रम बजाते नजर आए।
पीएम मोदी ने देश को अब तक दिए ये 10 सरप्राइज
8 of 10
सितंबर 2014 में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत दौरे पर आए थे। तो पीएम मोदी ने उनकी अगुवानी दिल्ली नहीं, बल्कि अहमदाबाद में की। ऐसा पहली बार हुआ था।
पीएम मोदी ने देश को अब तक दिए ये 10 सरप्राइज
9 of 10
पीएम बनने के बाद पीएम मोदी उसी वर्ष दिवाली के दिन अचानक सियाचिन पहुंच गए। पीएम को अपने बीच पाकर भारतीय सेना के जवान हैरान रह गए।
पीएम मोदी को सेल्फी खूब भाती है, इसलिए सेल्फी लेने का कोई भी मौका वह नहीं चूकते हैं। चीन यात्रा पर उन्होंने ऐसा ही किया और सबको हैरान कर दिया। पीएम मोदी ने चीन के प्रधानमंत्री ली क्वांग के साथ सेल्फी ली, जो चीनी सोशल मीडिया 'वीबो' पर इतनी वायरल हुई कि क्वांग के अकाउंट पर 3 करोड़ 10 लाख से ज्यादा हिट मिले।