फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे अंतिम ओवर में हारी टीम इंडिया, लेकिन चमका यह सितारा

Mon, 23 Jan 2017 12:20 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : PTI
ये मुकाबला किसी फिल्मी पटकथा की तरह नाटकीय उतार-चढ़ाव से भरा था। केदार जाधव (90) की जांबाज पारी और अंतिम ओवर में रोमांच के चरम पर पहुंचने के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में पांच रन से पराजित हो गई। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : PTi
इस हार के साथ विराट आर्मी का वनडे सीरीज में इंग्लैंड का क्लीन स्वीप करने का सपना भी टूट गया। इंग्लैंड की टीम भारत दौरे में जीत का स्वाद चखने में सफल रही।
विज्ञापन

3 of 10
इंग्लैंड टीम - फोटो : PTI
इंग्लैंड की टीम ने निमंत्रण पाकर बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 321 रन का स्कोर किया जोकि ईडन गार्डन में इंग्लैंड का श्रेष्ठ वनडे स्कोर है।

4 of 10
विराट कोहली - फोटो : PTI
भारतीय टीम के लिए कप्तान विराट कोहली (55), युवराज (45), हार्दिक पांड्या (56) के अलावा पुणे में 120 रन की पारी खेलने वाले केदार ने एक बार लाजवाब पारी खेली। भारत ने यह मुकाबला गंवा जरूर दिया लेकिन केदार दर्शकों का दिल जीतने में सफल रहे। 
विज्ञापन

5 of 10
केदार जाधव - फोटो : PTI
अंतिम ओवर में भारत को जीत के 16 रन चाहिए थे और केदार ने वोक्स की पहली दो गेंदों पर छक्का और चौका जड़कर बेहतरीन फिनिश की उम्मीद जगाई लेकिन फिर मैच ने पासा पलटा अगली दो गेंदों पर कोई रन नहीं बने लेकिन पांचवीं गेंद पर केदार आतिशी शॉट लगाते समय बिलिंग्स के हाथों लपके गए। अंतिम गेंद पर भुवी कोई रन नहीं बना सके।  
विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : getty
भारतीय टीम ने इस मैच में शिखर धवन की जगह अजिंक्य रहाणे को उतारा लेकिन वह दूसरे ही ओवर में विली की गेंद पर बोल्ड हो गए। छठे ओवर में अन्य ओपनर लोकेश राहुल (11) भी पवेलियन लौट गए। ऐसे में कप्तान विराट कोहली (55) ने मोर्चा संभाला और युवराज सिंह(45) के साथ तीसरे विकेट पर 65 रन की साझेदारी की। 
विज्ञापन

7 of 10
विराट कोहली - फोटो : getty
अपनी पारी की शुरुआत में वोक्स की गेंद पर लगातार दो चौके जड़ने वाले कोहली ने एक बार फिर खूबसूरत पारी खेलकर मुश्किल पिच पर अपना कौशल दिखाया। ईडन की पिच पर स्विंग अपनी असर दिखा रही थी लेकिन विराट ने खुलकर अपने शॉट खेले। वोक्स पर उन्होंने नौवें ओवर में बेहतरीन ऑफ ड्राइव लगाया।

8 of 10
- फोटो : PTI
जैक बॉल की एक तेजी से उठी गेंद युवी की छाती पर लगी लेकिन इससे उनके हौसले कम नहीं पड़े। विराट को 35 के स्कोर पर जीवनदान भी मिला था जब प्लंकेट की गेंद पर जैक बॉल ने उनका कैच छोड़ दिया। कोहली ने स्टोक्स की गेंद पर दो रन लेकर 54 गेंदों पर अपना अर्द्धशतक पूरा किया। 

9 of 10
युवराज सिंह - फोटो : PTI
स्टोक्स ने बीसवें ओवर में कोहली को विकेटकीपर बटलर के हाथों कैच आउट कराकर भारतीय टीम को बड़ा झटका दिया। उसके बाद युवराज ने आउट होने से पहले धोनी (25) के साथ 31 रन की साझेदारी की। धोनी से उम्मीद थी कि वह बेहतरीन फिनिश दिलाएंगे लेकिन वह भी विकेटकीपर को कैच थमाकर लौट गए। 
विज्ञापन

10 of 10
हार्दिक पांड्या - फोटो : Getty
केदार जाधव और हार्दिक पांड्या (56) ने मोर्चा संभाला और दोनों ने 13.5 ओवर में 104 रन जोड़े। पांड्या जब स्टोक्स की गेंद पर बोल्ड आउट हुए तब भारत को 27 गेंदों पर 45 रन चाहिए थे। उसके बाद जडेजा (10) ने वोक्स की गेंदों पर लगातार दो चौके जड़े लेकिन तीसरे प्रयास में सीमारेखा पर बेयरस्टो के हाथों लपके गए। अश्विन (01) भी नहीं चले। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें