फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IndVsEng: राजकोट टेस्ट के तीसरे दिन के खेल की 7 रोचक बातें...

Sat, 12 Nov 2016 12:27 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Murali vijay, team india, pujara - फोटो : PTI
राजकोट टेस्ट के तीसरे दिन मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा के बीच 209 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान दोनों ने साझा रूप से 2000 रन भी पूरे किए। साल 2010 के बाद 2000 रन बनाने वाली यह पहली भारतीय जोड़ी है। 




 
विज्ञापन

2 of 7
सौरव गांगुली - फोटो : getty
पुजारा और विजय का 2000 से ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय जोड़ियों में सबसे अधिक 65.09 का औसत है। इससे पहले 13 भारतीय जोड़ियां ऐसा कर चुकी हैं। इन दोनों के बाद सर्वाधिक औसत के मामले में  सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर की जोड़ी का नंबर आता है। सचिन-सौरव ने साथ में 61.63 की औसत से 4173 रन बनाए हैं।

 
विज्ञापन

IndVsEng: राजकोट टेस्ट के तीसरे दिन के खेल की 7 रोचक बातें...

3 of 7
rahul dravid - फोटो : Getty
यह पिछले 20 सालों में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की तरफ से दूसरे विकेट के लिए 200 रनों की तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन का साझेदारी का रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर के नाम दर्ज है। इन दोनों के बीच 314 रनों की साझेदारी हुई थी।  

 

IndVsEng: राजकोट टेस्ट के तीसरे दिन के खेल की 7 रोचक बातें...

4 of 7
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : PTI
पुजारा ने राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा शतक है। यह उनका किसी भी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक हैं। पुजारा ने इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ साल 2012-13 की घरेलू सीरीज में 206 और 135 रन की पारी खेली थीं। 

 
विज्ञापन

IndVsEng: राजकोट टेस्ट के तीसरे दिन के खेल की 7 रोचक बातें...

5 of 7
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : getty
पुजारा का इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर औसत 93.66 का है। लेकिन इंग्लैंड में यह औसत 22.20 का है। 

 
विज्ञापन

IndVsEng: राजकोट टेस्ट के तीसरे दिन के खेल की 7 रोचक बातें...

6 of 7
मुरली विजय - फोटो : espncricinfo
मुरली विजय की 126 रनों की पारी उनकी अब तक की सबसे छोटी शतकीय पारी है। इस शतकीय पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 41.86 का रहा। यह उनका दूसरा सबसे धीमा शतक है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

IndVsEng: राजकोट टेस्ट के तीसरे दिन के खेल की 7 रोचक बातें...

7 of 7
Murali vijay, team india - फोटो : PTI
भारत में किसी टेस्ट की पहली दो पारियों में 5 शतक लगने का यह 6वां मौका है। राजकोट टेस्ट में अबतक इंग्लैंड की ओर से 3 और भारत की तरफ से दो शतक लगे हैं। भारत में आखिरी बार ऐसा 2009-10 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुआ था। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका की ओर से 2 और भारत की तरफ से 4 शतक लगे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें