फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश के इन 5 'हथियारों' से बचना कोहली की 'विराट' चुनौती

Thu, 15 Jun 2017 03:58 PM IST
amarujala.com- Presented: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
1 of 5
virat kohli
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में जब टीम इंडिया आज बांग्लादेश के खिलाफ  मैदान पर उतरेगी तो कोहली के सामने 'विराट' चुनौती होगी। 

 
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली
पेशेवरपन बनाम जुनून के बीच आज रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। कागजों पर भारत इस मैच में जीत का प्रबल दावेदार है, लेकिन क्रिकेट अनिश्तिताओं का खेल है और ऐसे में बांग्लादेश को जीत का दावेदार नहीं मानना गलत होगा।
विज्ञापन

3 of 5
बांग्लादेश - फोटो : getty
पिछले 3 वर्षों में बांग्लादेश ने इस प्रारूप में अच्छा प्रदर्शन किया है। विशेषकर बांग्लादेश ने जिस तरह से लीग चरण में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार वापसी करके जीत दर्ज की उसे देखते हुए कोई भी टीम उसको कमजोर मानने की गलती नहीं करेगी। इस जीत से बांग्लादेश ने सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपनी राह तैयार की थी। बांग्लादेश को अब भी 2015 विश्वकप में भारत से मिली हार कचोटती है। 

4 of 5
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : ESPN
अगर मैदान पर प्रदर्शन की बात की जाए, तो धवन और रोहित की भारतीय सलामी जोड़ी बांग्लादेश के तमीम इकबाल और सौम्य सरकार से बेहतर है। तमीम हालांकि अभी अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। कोई सपने में भी कोहली की तुलना इमरुल कायेस या शब्बीर रहमान से नहीं कर सकता है। महेंद्र सिंह धोनी 50 ओवरों की क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में शुमार करते हैं, जबकि मुशफिकुर रहीम अब भी ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिक्सर किंग युवराज सिंह
महमुदुल्लाह रियाद मैच विजेता हैं, लेकिन युवराज सिंह अपना 300वां मैच खेलेंगे और वह पूरी तरह से अलग तरह के खिलाड़ी हैं। मशरफे मुर्तजा, रुबेल और मुस्ताफिजुर के रूप में बांग्लादेश के पास अच्छा आक्रमण है, लेकिन तब भी भारत के पास भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और हादिर्क पांड्या के रूप में बेहतर गेंदबाज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें