ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वार्नर ने 23 फरवरी को भारत के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि विराट के खिलाफ उनकी टीम एक गलती कतई नहीं करेगी।
विज्ञापन
IndVsAus: वार्नर ने कहा विराट के खिलाफ नहीं आजमाएंगे यह पैंतरा
2 of 6
विराट कोहली
- फोटो : ESPN
ऑस्ट्रेलियाई टीम को विरोधी टीमों के खिलाफ स्लेजिंग करने के लिए जाना जाता है। वे मैदान पर विरोधी खेमे के खिलाड़ियों को हतोत्साहित करने के लिए उनपर फब्तियां कसते हैं और उनका ध्यान भंग करने की पुरजोर कोशिश करते हैं। लेकिन उनका यह वार टीम इंडिया के सेनापति विराट कोहली के खिलाफ हमेशा खाली जाता है।
विज्ञापन
IndVsAus: वार्नर ने कहा विराट के खिलाफ नहीं आजमाएंगे यह पैंतरा
3 of 6
विराट कोहली और अश्विन
- फोटो : ESPN
वार्नर ने कहा, हमारे लिए, मैदान पर जाकर क्रिकेट खेलना अहम होगा। विराट कोहली उन खिलाड़ियों में से हैं, जिन्हें यदि आप छेड़ते हैं तो यह उन्हें और बेहतर कर देता है। या फिर अगर आप उनके पीछे पड़ जाएं तो वह शायद इससे भी ज्यादा बेहतर हो जाते हैं। वह इस समय हमारे लिये विश्वस्तरीय खिलाड़ी हैं, इसलिए हमारे लिए अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलना महत्वपूर्ण होगा।
IndVsAus: वार्नर ने कहा विराट के खिलाफ नहीं आजमाएंगे यह पैंतरा
4 of 6
विराट कोहली
- फोटो : getty
इससे पहले मिस्टर क्रिकेट के नाम से विख्यात पूर्व टेस्ट क्रिकेटर माइक हसी ने भी ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ियों को विराट के सामने स्लेजिंग नहीं करने की सलाह दी थी। विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक 12 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। जिसकी 22 पारियों में वह 60.76 की औसत से 1276 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक और 3 अर्धशतक जड़े।
विज्ञापन
IndVsAus: वार्नर ने कहा विराट के खिलाफ नहीं आजमाएंगे यह पैंतरा
5 of 6
विराट कोहली
- फोटो : PTI
साल 2014-15 में जब टीम इंडिया ने ऑस्ट्रलिया का दौरा किया था। उस सीरीज में मिचेल जॉनसन ने विराट को छेड़ा था। ऐेसे में विराट ने अपने बल्ले और जुबान दोनों से जबाव देते हुए 4 टेस्ट की 8 पारियों में 86.50 की औसत से 692 रन बनाए थे। जिसमें 4 शतक और एक अर्धशतक शामिल था।
IndVsAus: वार्नर ने कहा विराट के खिलाफ नहीं आजमाएंगे यह पैंतरा
6 of 6
विराट कोहली
- फोटो : Youtube
ऐसे में कंगारुओं को यह समझ में आ गया है कि विराट को भड़काना उनके लिए खतरे से खाली नहीं है। यदि कंगारू खिलाड़ी मैदान पर संयमित व्यवहार करते हैं तो ऐसा हाल के वर्षों में पहली बार होगा जब ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने मिजाज से उलट व्यवहार करती मैदान पर दिखाई देगी।