चार टेस्ट मैचों के लिए भारत आई ऑस्ट्रेलियाई टीम का एक खिलाड़ी ने टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन से गेंदबाजी के गुर सीखना चाहता है।
विज्ञापन
IndVsAus: अश्विन से गेंदबाजी सीखना चाहता है यह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर
2 of 5
नाथन लायन
- फोटो : ESPN
भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलिया टीम के स्पिन ऑक्रमण के सबसे बड़े हथियार नाथन लियोन ने पुणे में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, मैंने अश्विन को गेंदबाजी करते देखा है। वह एक विश्व स्तरीय गेंदबाज है और मैं उनसे काफी कुछ सीख सकता हूं।
विज्ञापन
IndVsAus: अश्विन से गेंदबाजी सीखना चाहता है यह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर
3 of 5
आर अश्विन
- फोटो : ESPN
लियोन ने आगे कहा कि मैं आपके सामने इस बात का खुलासा नहीं करने जा रहा हूं कि मैं अपनी गेंदबाजी में किस तरह काम कर रहा हूं। मैंने चार साल पहले की तुलना में इस बार उपमहाद्वीप की परिस्थितियों के अनुरूप अपनी गेंदबाजी में बदलाव किया है।
IndVsAus: अश्विन से गेंदबाजी सीखना चाहता है यह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर
4 of 5
अश्विन
- फोटो : getty
लियोन ने आगे कहा, मैंने अश्विन की गेंदबाजी की बहुत सी फुटेज देखी है। फिलहाल वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं और इसके अपने कारण हैं। मैंने उनकी गेंदबाजी की बहुत स्टडी की है और मुझे उम्मीद है कि मैं अपने खेल में उनकी गेंदबाजी के गुर को शामिल कर पाउंगा।
IndVsAus: अश्विन से गेंदबाजी सीखना चाहता है यह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर
5 of 5
नाथन ल्योन, ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : PTI
लियोन ने कहा कि मैं जानता हूं कि आपको कुछ चीजों में बदलाव करना होगा। क्रिकेट के इस खेल में दोनों टीमें एक ही विकेट पर खेलेंगी। इसलिए कोई बहाना नहीं होगा। हमारे सामने इस दौरे पर अलग तरह की चुनौतियां हैं। नाथन भारत के खिलाफ 10 टेस्ट खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 45 विकेट हासिल किए हैं। वर्तमान में वह ऑस्ट्रलियाई टीम में सबसे अनुभवी स्पिनर हैं। उनके लिए पिछला भारत दौरा काफी बुरा साबित हुआ था।