फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल-10: नीलामी में क्यों नहीं बिके क्रिकेट के ये बड़े नाम

Wed, 22 Feb 2017 07:12 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
रैना, धोनी और पठान - फोटो : BCCI
आईपीएल के 10वें सीजन की नीलामी में कई क्रिकेटरों की चांदी हुई। बेन स्टोक्स, कर्ण शर्मा, टायमल मिल्स, कागिसो रबाडा जैसे दिग्गजों के लिए जहां जमकर मारामारी हुई, तो कई बड़े नामों के लिए किसी ने भी बोली नहीं लगाई। हर खिलाड़ी के न बिक पाने के अलग-अलग कारण हैं। जानिए क्यों नहीं बिके क्रिकेट के ये बड़े दिग्गज:
विज्ञापन

आईपीएल-10: नीलामी में क्यों नहीं बिके क्रिकेट के यह बड़े नाम

2 of 7
इशांत शर्मा - फोटो : getty
इशांत शर्मा
टीम इंडिया के स्टार इशांत शर्मा के लिए किसी ने भी एक भी बार हाथ आगे नहीं बढ़ाया। इसकी वजह है कि ज्यादातर लोग इशांत को ‘लाल’ गेंद का खिलाड़ी मानते हैं। इसका मतलब है कि इशांत सीमित ओवरों में प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। कई लोग तो यह भी मजाक करते हैं कि यदि को मैच हारना है तो इशांत को गेंद थमा दो। इसके अलावा इशांत का बेस प्राइस 2 करोड़ था। संभव है कि यदि वो अपना बेस प्राइस 50 लाख रखते तो कई टीमें उनमें दिलचस्पी दिखा सकती थीं।
विज्ञापन

आईपीएल-10: नीलामी में क्यों नहीं बिके क्रिकेट के यह बड़े नाम

3 of 7
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : BCCI
चेतेश्वर पुजारा
टेस्ट की तकनीक के सबसे सक्षम इस खिलाड़ी को भी किसी ने नहीं खरीदा। पुजारा एक बहुत ही सक्षम खिलाड़ी हैं और इस बार उन्होंने अपना बेस प्राइस 50 लाख रुपए रखा था, मगर किसी ने भी उनके नाम में खास रुची नहीं दिखाई। चेतेश्वर पुजारा के नाम के साथ ‘टेस्ट प्लेयर’ का ठप्पा लगा हुआ है। पुजारा भारत के लिए सीमित ओवरों का क्रिकेट नहीं खेलते और इसी का खामियाजा उन्हें इस नीलामी में भी भुगतना पड़ा।

आईपीएल-10: नीलामी में क्यों नहीं बिके क्रिकेट के यह बड़े नाम

4 of 7
इरफान पठान
इरफान पठान
आईपीएल के 10वें सीजन में 50 लाख की बेस प्राइस के साथ मैदान में उतरे जूनियर पठान के लिए भी किसी ने दांव नहीं लगाया। पठान पिछले सीजन के 4 मैचों में सिर्फ 32 रन ही बना पाए हैं। इसके अलावा वो लंबे समय से किसी भी आईपीएल टीम को कोई भी मैच जिताने में नाकाम रहे हैं। पठान के लिए कहा जाता है कि वो जनवरी से जून के क्रिकेटर हैं। यानी की वो सिर्फ आईपीएल में खेलने के लिए अच्छा खेल दिखाते हैं।
विज्ञापन

आईपीएल-10: नीलामी में क्यों नहीं बिके क्रिकेट के यह बड़े नाम

5 of 7
इमरान ताहिर - फोटो : Twitter
इमरान ताहिर
टी-20 और वनडे के सबसे बड़े स्पिनर इमरान ताहिर को रीलीज कर दिल्ली ने सबको हैरान किया। आईसीसी ने वनडे और टी-20 में नंबर 1 गेंदबाज ताहिर लेग स्पिन में माहिर हैं। मगर उनके साथ दिक्कत यह है कि वो 38 साल को होने वाले हैं। 50 लाख की उनकी बेस प्राइस के आंकड़े से ज्यादा उनकी उम्र का आंकड़ा उनपर हावी हो गया था। इसके अलावा ताहिर एक विदेशी मूल के खिलाड़ी हैं, जहां ज्यादातर टीमें फूंक-फूंक कर कदम रखती हैं।
विज्ञापन

आईपीएल-10: नीलामी में क्यों नहीं बिके क्रिकेट के यह बड़े नाम

6 of 7
थिसारा परेरा
थिसारा परेरा
श्रीलंका के धाकड़ ऑलराउंडर थिसारा परेरा दुनिया भर में टी-20 लीगों में खेलते हैं। मगर 50 लाख की कीमत वाले इस खिलाड़ी में किसी ने भी दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसके पीछे बड़ा कारण है कि परेरा एक भरोसेमंद खिलाड़ी नहीं है। जयसूर्या, संगाकारा और जयवर्धने जैसे दिग्गज खिलाड़ी देने वाली श्रीलंकाई टीम के खेल का स्तर पिछले कुछ समय में काफी खराब हुआ है। ऐसे में किसी भी टीम के लिए उनपर विश्वास जताना कठिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल-10: नीलामी में क्यों नहीं बिके क्रिकेट के यह बड़े नाम

7 of 7
जॉनी बेयरस्टो - फोटो : getty
जॉनी बेयरस्टो
इंग्लैंड के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने नंबर 5,6 और 7 पर खेलने के बाद भी पिछले साल टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाए। 1.5 करोड़ी की बेस प्राइस के साथ नीलामी मे शामिल हुए बेयरस्टो पर किसी भी टीम द्वारा बोली न लगाने का कारण था कि बेयरस्टो उनती तेज गति से रन नहीं बना सकते। इसके अलावा ज्यादातर टीमों के पास भारतीय विकेटकीपर हैं। यदि किसी टीम में विदेशी विकेटकीपर है भी तो वो ओपनर या फिनिशर की भूमिका भी अदा करता है। टी-20 में विशेषज्ञ विकेटकीपर की आवश्यकता नहीं पड़ती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें