फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IndVsAus: पुणे टेस्ट के दूसरे दिन के खेल से जुड़े 9 रोचक आंकड़े...

Fri, 24 Feb 2017 11:34 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट पुणे में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन 256 रन पर 9 विकेट से आगे खेलने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने खाते में मजह 4 रन जोड़कर ऑल आउट हो गई। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया अपनी पहली पारी में मजह 105 रन पर पूरी टीम पवेलियन लौट गई। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलियाई टीम ने कप्तान स्टीव स्मिथ के अर्धशतक की बदौलत 4 विकेट पर 143 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 298 रन की हो गई है। आईए जानें दूसरे दिन के खेल से जुड़े  कुछ प्रमुख आंकड़े ...
विज्ञापन

IndVsAus: पुणे टेस्ट के दूसरे दिन के खेल से जुड़े 9 रोचक आंकड़े...

2 of 9
आर अश्विन - फोटो : ESPN
दूसरे दिन के खेल के पहले ओवर में पहला विकेट मिचेल स्टार्क के रुप में गिरा। स्टार्क को अश्विन ने अपना शिकार बनाया। इसके साथ ही अश्विन के नाम एक घरेलू सत्र में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया। दूसरे दिन के खेल के अंत तक अश्विन के नाम 67 विकेट हो गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड कपिल देव के नाम दर्ज था। कपिल ने साल 1979-80 के सीजन में 63 विकेट हासिल किया था। 
विज्ञापन

IndVsAus: पुणे टेस्ट के दूसरे दिन के खेल से जुड़े 9 रोचक आंकड़े...

3 of 9
विराट कोहली - फोटो : ESPN
विराट कोहली भारतीय सरजमीं पर पहली बार टेस्ट मैच में खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। विराट कोहली मिचेल स्टार्क की गेंद पर स्लिप में कैच दे बैठे। टेस्ट मैच में 30 महीने और 45 पारियों बार विराट के साथ ऐसा हुआ। जबकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की 104 पारियों के बाद विराट के करियर में यह मौका आया है। 

IndVsAus: पुणे टेस्ट के दूसरे दिन के खेल से जुड़े 9 रोचक आंकड़े...

4 of 9
केएल राहुल
टीम इंडिया पहली पारी में महज 105 रन पर ढेर हो गई। भारत ने अपने अंतिम सात विकेट 38 मिनट के अंतराल में मजह 11 रन जोड़कर गंवा दिए। टीम इंडिया ने 94 के स्कोर पर अपना चौथा विकेट केएल राहुल के रूप में गंवाया था। सबसे कम रन में अंतिम सात विकेट खोने का यह नया भारतीय रिकॉर्ड है। इससे पहले टीम इंडिया ने साल 1989-90 में न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में अंतिम आठ विकेट केवल 18 रन पर गंवा दिए थे।
विज्ञापन

IndVsAus: पुणे टेस्ट के दूसरे दिन के खेल से जुड़े 9 रोचक आंकड़े...

5 of 9
स्टीव ओ'कीफ - फोटो : Cricket Australia
पहली बार भारत दौरे पर आए स्पिनर स्टीव ओ कीफ को ऑस्ट्रेलियाई स्पिन गेंदबाजी की सबसे कमजोर कड़ी माना जा रहा था। लेकिन ओकीफ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 35 रन देकर 6 भारतीय खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। भारतीय पारी के 33 वें ओवर में राहुल रहाणे और साहा को आउट कर मैच का पांसा पलट दिया। 
विज्ञापन

IndVsAus: पुणे टेस्ट के दूसरे दिन के खेल से जुड़े 9 रोचक आंकड़े...

6 of 9
स्टीव ओ कीफ - फोटो : espncricinfo
सबसे कम गेंदों अंतराल में भारत के 5 विकेट हासिल करने के मामले में ओ'कीफ साझा रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। भारतीय टीम के सबसे अंतराल में पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड स्टुअर्ट ब्राड के नाम है। ब्रॉड ने 16 गेंद के अंतराल में टीम इंडिया के पांच विकेट हासिल किए थे। दूसरे पायदान पर इमरान खान और तोशक के साथ कीफ का नाम भी जुड़ गया है। इन सभी ने 19 गेंदों में 5 विकेट हासिल किए हैं।    
विज्ञापन

IndVsAus: पुणे टेस्ट के दूसरे दिन के खेल से जुड़े 9 रोचक आंकड़े...

7 of 9
स्टीव स्मिथ - फोटो : ESPN
कंगारू कप्तान स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ पुणे टेस्ट की दूसरी पारी में 1000 रन पूरे किए। यह उपलब्धि उन्होंने भारत के खिलाफ 7वें टेस्ट में हासिल की। वह भारत के खिलाफ 4 शतक और 4 अर्धशतक जड़ चुके हैं। भारत के खिलाफ उनका रन औसत 92.36 का है। स्मिथ का रन औसत भारत से ज्यादा वेस्टइंडीज के विरुद्ध है। कैरेबियाई टीम के खिलाफ उन्होंने 5 टेस्ट में 165.67 की औसत से रन बनाए हैं। 

IndVsAus: पुणे टेस्ट के दूसरे दिन के खेल से जुड़े 9 रोचक आंकड़े...

8 of 9
टीम इंडिया - फोटो : PTI
पुणे में टीम इंडिया के बनाए 105 रन साल 2000 के बाद टीम इंडिया का भारतीय सरजमीं पर बनाया चौथा न्यूनतम स्कोर है। साल 2008 भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रन पर ढेर हो गई थी। यह पिछले 17 सालों में भारत का सबसे कम स्कोर है। साल 2006 में टीम इंडिया मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ 100 रन और साल 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 104 रन पर ऑल आउट हो गई थी।
विज्ञापन

IndVsAus: पुणे टेस्ट के दूसरे दिन के खेल से जुड़े 9 रोचक आंकड़े...

9 of 9
विराट-अश्विन
पुणे टेस्ट की पहली पारी ओवरों के लिहाज से घरेलू धरती पर  भारत की दूसरी सबसे छोटी पारी साबित हुई। भारतीय टीम केवल 40.3 ओवर खेल सकी। ओवरों के लिहाज से भारत की सबसे छोटी पारी साल 2008 में अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली थी। उस मैच में भारतीय टीम 20 ओवर में मजह 76 रन पर ढेर हो गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें