फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्दिक पांड्या ने किया खुलासा, आसानी से इतने लंबे-लंबे छक्के कैसे लगा पाते हैं

Mon, 25 Sep 2017 12:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 5
हार्दिक पांड्या - फोटो : twitter
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में हार्दिक पांड्या ने चौथे क्रम पर उतरकर 78 रन की उम्दा पारी खेली और क्रिकेट पंडितों समेत फैंस का दिल जीत लिया। पांड्या की मदद से टीम इंडिया ने पांच विकेट से मैच जीतकर पांच मैचों की वन-डे सीरीज अपने नाम की। फिलहाल मेजबान टीम सीरीज में 3-0 की अजय बढ़त पर है और सीरीज का चौथा वन-डे बैंगलोर में गुरुवार को खेला जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
हार्दिक पांड्या - फोटो : REUTERS
पांड्या की पारी बहुत एंटरटेनिंग रही। उन्होंने सिर्फ 72 गेंदों में 5 चौके व चार छक्को की मदद से 78 रन बनाए। पांड्या ने कंगारू गेंदबाजों की गेंदों को बड़ी आसानी से स्टैंड्स में पहुंचाया।  टीम इंडिया के ऑलराउंडर ने मैच के बाद लंबे-लंबे छक्के जमाने का राज खोल दिया।
विज्ञापन

3 of 5
हार्दिक पांड्या - फोटो : twitter
पांड्या ने कहा कि छक्के जमाने का कौशल उनके अंदर नया विकसित नहीं हुआ है, बल्कि वो बचपन से ही लंबे-लंबे छक्के जड़ते हुए आ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा सीरीज में पांड्या ने दो बार लय हासिल की और बड़े-बड़े छक्के उड़ाए।

4 of 5
भारतीय गेंदबाज हार्दिक पांड्या - फोटो : अमर उजाला कानपुर
चेन्नई में हुए पहले वन-डे में उन्होंने लेग स्पिनर एडम जम्पा की गेंदों पर लगातार तीन छक्के जमाए। फिर रविवार को इंदौर में उन्होंने एशटन आगर को अपना शिकार बनाते हुए छक्के जड़े। इंदौर वन-डे के बाद पांड्या ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'मैं बचपन से ही बड़े-बड़े छक्के जमा रहा हूं। अब स्तर बढ़ गया है। आप चाहे जो भी कहे कि पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी में खेली 76 रन की पारी से मेरे करियर में बदलाव आया तो उसमें मुझे कोई परेशानी नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हार्दिक पांड्या - फोटो : ESPN
पांड्या ने साथ ही कहा, 'मैं परिस्थिति को जानकर अपनी बल्लेबाजी में बदलाव करता हूं। चेन्नई में मैंने मौके का इंतजार किया और फिर जम्पा की गेंदों पर प्रहार किया। एक ओवर से पूरे मैच की लय बदल जाती है। मैं कोशिश करता हूं और अपने आप को सकारात्मक रखने की कोशिश करता हूं। अगर मुझे लगता है कि परिस्थिति ऐसी है कि शॉट जमा सकता हूं तो फिर लंबा शॉट खेल लेता हूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें