कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन कोहली बतौर बल्लेबाज टेस्ट में अपने पुराने रंग में नजर नहीं आ रहे हैं। कोहली बल्लेबाजी से टीम के लिए योगदान दे रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ महीनों में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन निकल कर नहीं आया है, शायद कप्तानी का दबाव कोहली पर दिखने लगा है। कोहली के टेस्ट में गिरते प्रदर्शन को सही साबित कर रहा है उनका टेस्ट में नंबर वन रैंकिंग से फिसल जाना। कुछ ही सप्ताह पहले तक विराट कोहली आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज थे, लेकिन अब दूसरे पायदान पर आ गए हैं।