भारतीय टीम के दमदार प्रदर्शन ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को बैकफुट पर धकेल दिया, लेकिन युवा ऑलराउंडर सेनुरान मुथुस्वामी इस चुनौती का लुत्फ उठा रहे हैं। मुथुस्वामी ने विशाखापट्टनम में अपने पदार्पण टेस्ट में 33 और नाबाद 49 रन की पारी खेलने के साथ भारतीय कप्तान विराट कोहली का विकेट भी चटकाया।