रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
दोहरे शतक के साथ रोहित शर्मा एक टेस्ट सीरीज में 500 रन बनाने वाले पांचवे भारतीय ओपनर बन गए हैं। हिटमैन से पहले विनोद मांकड़, बुद्धी कुंदेरम, सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग ने एक टेस्ट सीरीज में पांच सौ रन बनाए हैं। गावस्कर ने ये कारनामा पांच बार किया है। उन्होंने पांच टेस्ट सीरीज में पांच सौ रन बनाए थे। रोहित ने इस सीरीज में अब तक 529 रन बनाए हैं।