फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्विन ने की मुरलीधरन के रिकॉर्ड की बराबरी, 350 विकेट लेने वाले सबसे तेज भारतीय गेंदबाज बने

Sun, 06 Oct 2019 12:28 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
muttiah muralitharan-R Ashwin - फोटो : सोशल मीडिया
विशाखापट्टनम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया के स्टार ऑफ स्पिनर आर अश्विन की टेस्ट क्रिकेट में लगभग एक साल के बाद वापसी हुई। सफेद जर्सी में अश्विन ने लाल गेंद को टर्न कराकर धमाल मचा दिया। उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी टीम के सात बल्लेबाजों को अपनी फिरकी की जाल में फंसाकर पवेलियन की राह पकड़ाई। मैच की दूसरी पारी में अश्विन ने श्रीलंकाई स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। अश्विन सबसे तेज 350 टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : social media
अश्विन ने अपने टेस्ट करियर के 66वें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डी ब्रायन को क्लीन बोल्ड कर 350 विकेट लेने का कीर्तिमान रच दिया। अब वह मुरलीधरन के साथ संयुक्त रूप से सबसे तेज 350 टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। मुरलीधरन ने भी अपने 66वें टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ साल 2001 में अपने 350 टेस्ट विकेट पूरे किए थे। टेस्ट में 800 विकेट का आंकड़ा छूने वाले विश्व के इकलौते गेंदबाज हैं। भारत के पूर्व लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने 77 टेस्ट मैचों में 350 विकेट का आंकड़ा छुआ था।
विज्ञापन

3 of 4
आर अश्विन - फोटो : social Media
इस मुकाबले में अश्विन ने 27वीं बार टेस्ट में पांच विकेट लेने का कारनाम किया। उन्होंने टेस्ट में सात बार 10 विकेट भी अपने नाम किए हैं। अश्विन टेस्ट में 50,100,150,200,250 और 300 विकेट लेने वाले सबसे तेज भारतीय स्पिन गेंदबाज हैं और अब 350 विकेट चटकाने के मामले में भी वह शीर्ष पर काबिज हो गए।
विज्ञापन

4 of 4
आर अश्विन - फोटो : social Media
टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 350 विकेट लेने के मामले में अश्विन ने विश्व के कई दिग्गज गेंदबाजों को पछाड़ दिया। न्यूजीलैंड के गेंदबाज रिचर्ड हेडली ने 69 मैच में ये कारनाम किया था। दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने भी अपने 69वें मैच में 350 टेस्ट विकेट पूरे किए थे। डेनिस लिली ने 70 मैच और ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज ग्लेन मैग्रा ने 74वें मैच में ये 350 टेस्ट विकेट का आंकड़ा छुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें