भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : सोशल मीडिया
फाफ ने भारत के खिलाफ मिली हार के बारे में आगे कहा कि हर मैच में भारत ने 500 रन बनाए और पारी घोषित की। फिर अंधेरा होने पर हमें बल्लेबाजी के लिए बुलाया और हमारे शीर्ष बल्लेबाजों के विकेट ले लिए। शीर्ष बल्लेबाजों के आउट होने और भारत के बड़े स्कोर के दबाव से हम पूरी सीरीज में उबर ही नहीं पाए। हमें ऐसा लग रहा था मानों वे पूरी सीरीज में कॉपी पेस्ट कर रहे थे। पहले बड़ा स्कोर, फिर पारी घोषित, फिर हमारे विकेट लेना सब एक जैसा हो रहा था। मेरा मानना है कि विदेशी दौरों पर टॉस की प्रथा खत्म कर देना चाहिए ताकि मेहमान टीम को थोड़ा तो फायदा मिले।