भरत अरुण
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि मेरे हिसाब से दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन दूसरी पारी में वे शमी को खेल नहीं पा रहे थे। अरुण ने कहा कि अगर आप देखेंगे कि कैसे डेन पीट ने नौवें और आखिरी विकेट के लिए बल्लेबाजी की। यह उनके जुझारूपन को दर्शाता है। शमी ने दमदार स्पैल किया जो हमें मैच में वापस ले आया, नहीं तो परिस्थितियों को देखते हुए मुकाबला मुश्किल हो सकता था। हमें पता था कि हमें नतीजा पाने के लिए बहुत मेहनत करनी होगी। उस तरह के विकेट पर संयम रखना पड़ता है।