Ms Dhoni-Virat Kohli
- फोटो : सोशल मीडिया
बुधवार को हैमिल्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे टी-20 मैच में 25 रन बनाते ही विराट कोहली बतौर कप्तान सबसे अधिक रन बनाने के मामले में धोनी को पीछे छोड़ देंगे। कप्तान कोहली फिलहाल इस लिस्ट में 1088 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं, वहीं महेंद्र सिंह धोनी (1112 रन), केन विलियमसन (1148 रन) और फाफ डूप्लेसिस (1273 रन) उनसे आगे हैं।
विराट ने हाल ही में टी-20 में बतौर कप्तान सबसे तेज हजार रहने बनाने का कीर्तिमान अपने नाम किया था। उन्होंने डूप्लेसिस को पीछे करते हुए मात्र 30 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।