टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
कोलकाता टेस्ट में जीत दर्ज करने के साथ ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की रैंकिंग में नंबर एक पर काबिज भारतीय टीम ने अपनी पकड़ और भी मजबूत कर ली है। टीम इंडिया टेस्ट चैंपियनशिप में अभी तक अपने सभी मैच जीतने वाली इकलौती टीम है। पहले डे-नाइट टेस्ट जीतकर टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 360 अंकों के साथ पहले स्थान पर बरकरार है, जबकि दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया (116), तीसरे पर न्यूजीलैं (60), चौथे पर श्रीलंका(60) और पांचवें पर इंग्लैंड (56) की टीम मौजूद है। मालूम हो कि भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से हराया था और वेस्टइंडीज को भी दो मैच की टेस्ट सीरीज में 2-0 से मात दी थी।