फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSA: वार को तैयार 'विराट सेना', इन 11 जांबाजों पर दांव लगा सकते हैं कप्तान कोहली

Thu, 14 Nov 2019 07:17 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : ट्विटर
भारतीय टीम विराट कोहली की कप्तानी में बांग्लादेश के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज गरुवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम से करेगी। टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ अभी तक छह टेस्ट सीरीज खेल है और सभी में जीत दर्ज की है। दोनों देश के बीच खेली जाने वाली यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी।

भारत अभी तक इस चैंपियनशिप में एक भी मुकाबला नहीं हारा है। बांग्ला टाइगर के खिलाफ विराट सेना इंदौर के मैदान पर अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। जिसके लिए कप्तान कोहली एक बेहतरीन टीम संयोजन के साथ मैदान पर उतरना चाहेंगे। आइए जानते हैं कि किन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतर सकती है टीम इंडिया।
विज्ञापन

2 of 7
रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल - फोटो : ट्विटर

ओपनर्स

टीम इंडिया की ओपनिंग की कमान इस सीरीज में भी रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल संभालेंगे। दोनों ने हाल ही में खेली गई दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जबरदस्त बल्लेबाजी की थी। रोहित और मंयक ने दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाफ टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई थी। रोहित ने जहां खुद को टेस्ट में एक ओपनर के तौर पर साबित किया और ताबड़तोड़ रन बनाए थे, वहीं मयंक ने भी टीम को अपनी बल्लेबाजी से मजबूती दी थी। बांग्लादेश के खिलाफ भी दोनों के उपर एक बार फिर से टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी।

विज्ञापन

3 of 7
विराट कोहली - फोटो : social media

मध्यक्रम 

नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के लिए चेतेश्वर पुजारा आएंगे। पुजारा का रिकॉर्ड बांग्लादेश के खिलाफ बेहतरीन रहा है। उन्होंने इस टीम के खिलाफ अबतक सिर्फ एक मुकाबले खेले हैं और दोनों पारियों में अर्धशतक की मदद से 137 रन बनाए है। पुजारा के बाद पारी संवारने का भार होगा कप्तान विराट कोहली पर।

कोहली शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले दो टेस्ट मुकाबले में 256 रन बनाए हैं और उनका सर्वाधिक 204 रन है। इसके बाद भारतीय इनिंग्स को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे के उपर। रहाणे का भी रिकॉर्ड बांग्लादेश के खिलाफ अच्छा रहा है। उन्होंने भी दो टेस्ट में 208 रन बनाए हैं। 

4 of 7
रिदिमान साहा - फोटो : PTI

विकेटकीपर

विकेटकीपर के रूप में ऋद्धिमान साहा ही इंदौर में विकेट पीछे ग्लव्स में नजर आएंगे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साहा ने शानदार विकेटकीपिंग की थी और बल्ले से भी योगदान दिया था।

विज्ञापन

5 of 7
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया

ऑलराउंडर 

ऑलराउंडर के तौर पर रवींद्र जडेजा की जगह लगभग तय है। जडेजा ने भी दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने गेंद से कमाल तो दिखाया ही था साथ ही जब भी तेजी से रन बनाने के जरूरत पड़ी उन्होंने इस काम को बखूबी किया था।

विज्ञापन

6 of 7
उमेश यादव

गेंदबाजी

भारतीय टीम की आक्रमण की कमान इशांत शर्मा के कंधों पर होगी और उनका साथ मोहम्मद शमी और उमेश यादव देते हुए नजर आ सकते हैं। तीनों ही तेज गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीकी टीम के बल्लेबाजों को नाको चने चबावा दिए थे। स्पिनर के तौर पर आर अश्विन को टीम जगह मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

बांग्लादेश के खिलाप पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11ः रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान) अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), ऋद्धिमान साहा, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और उमेश यादव। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें