फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvBAN: जीत से पहले ही टीम इंडिया ने रचा इतिहास, तोड़ा अंग्रेजों का 10 साल पुराना रिकॉर्ड

Sun, 24 Nov 2019 07:57 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
भारत-बांग्लादेश के बीच ईडन गार्डन के मैदान पर खेले जा रहे पहले डे-नाइट टेस्ट में टीम इंडिया ने एक बड़ा विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दोनों देश के बीच दो मैच की सीरीज का दूसरा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें भारतीय टीम ने मैच पर अपनी पकड़ बना ली है। कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन लंच के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 9 विकेट पर 347 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी। बांग्लादेश ने पहली पारी में सिर्फ 106 रन बनाए थे। 
विज्ञापन

2 of 4
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम विश्व की पहली ऐसी टीम बन गई, जिसने लगातार सात टेस्ट मैच में अपनी पारी घोषित की है। टीम इंडिया ने 2019 में सातवीं बार अपनी पारी घोषित की । भारत से पहले लगातार छह टेस्ट मैच में पारी की घोषणा करने का रिकॉर्ड इंग्लैंड की टीम के नाम था। इंग्लैंड ने साल 2009 में ये कारनामा किया था। अब दस साल के बाद भारतीय टीम ने इंग्लैंड के इस रिकॉर्ड को तोड़कर इसे अपने नाम कर लिया है। 
विज्ञापन

3 of 4
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच से पहले भारत ने दो बार वेस्टइंडीज के खिलाफ पारी की घोषित किया। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैच की सीरीज में सभी मुकाबले में विराट ने टीम की पारी घोषणा का एलान किया था। बांग्लादेश के खिलाफ इंदौर टेस्ट में भी टीम इंडिया अपनी पारी घोषणा का एलान किया था। अब सातवीं बार कोलकाता टेस्ट में पारी घोषणा का एलान कर विराट सेना ने विश्व रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

4 of 4
इशांत शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम ने अपने पहले डे-नाइट टेस्ट मैच की पहली पारी में अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर मेहमान टीम को सिर्फ 106 रन पर आउट कर दिया था। पहली पारी में भारतीय तेज गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की थी। पहली पारी में इशांत शर्मा ने काफी घातक गेंदबाजी की थी और पांच विकेट चटकाए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें