मोहम्मद शमी
चायकाल से पहले उन्होंने दो गेंदों पर दो बांग्लादेशी बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। चाय के बाद उनके पास अपने अगले ओवर की पहली गेंद पर मौका था कि वह टेस्ट में हैट्रिक लेकर इतिहास रचे, लेकिन वह नाकाम रहे। पारी के 54वें ओवर की पांचवीं गेंद पर शमी की गेंद को रहीम छोड़ना चाह रहे थे, लेकिन गेंद स्टंप्स पर जा लगी और वह शमी का शिकार बने। इसके बाद अगली ही गेंद पर मोहम्मद शमी ने पर मेहदी हसन को एलबीडब्ल्यू किया जो गोल्डन डक हुए।