फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरा शतक लगाने के बाद मयंक अग्रवाल ने अपने खास फैंस का बनाया दिन, साथ ली सेल्फी

Sat, 16 Nov 2019 09:05 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मयंक अग्रवाल - फोटो : ani
इंदौर का होल्कर स्टेडियम में शुक्रवार को पूरी तरह मयंक अग्रवाल के रंग में रंग गया।  मयंक ने शानदार 243 रन की पारी खेली और अपने टेस्ट करियर सर्वाधिक स्कोर भी बनाया। अपनी महज 13वीं टेस्ट पारी में ही दूसरी बार दोहरा शतक जड़ने का कारनामा भी अपने नाम किया। मयंक ने सबसे कम पारियों में दो दोहरे शतक बनाने के मामले में सर डॉन ब्रेडमैन को भी पीछे छोड़ दिया है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद मयंक ने कुछ फैंस का दिन भी बना दिया।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : सोशल मीडिया
मयंक अचानक यहां उन दिव्यांग छात्रों के पास पहुंच गए, जो स्टैंड में बैठकर दिन भर उनकी बैटिंग का लुत्फ उठा रहे थे। ये छात्र बोल व सुन नहीं सकते, लेकिन उन्होंने मयंक की बैट की भाषा को दिन भर समझा था। इन सभी छात्रों के दिन तब और भी खास बन गया, जब उनके हीरो मयंक अपने इन फैन्स से मिलने के लिए मैदान के स्टैंड तक पहुंच गए।
विज्ञापन

3 of 4
मयंक अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
मयंक ने छात्रों के साथ कुछ सेल्फी भी खींची। मयंक को देखकर छात्रों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सभी ने मयंक की बैटिंग की प्रशंसा भी की और मयंक को अपने करीब देखकर पूरे जोश से भर गए।
विज्ञापन

4 of 4
मयंक अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
पारी के 98वें ओवर की पांचवी गेंद पर उन्होंने लॉन्ग ऑन के उपर से छक्का जड़ अपने करियर का दूसरा दोहरा शतक ठोक दिया। उन्होंने अपनी पारी में 28 चौके और और आठ छक्के जड़े।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें