फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता बनर्जी और शेख हसीना कोलकाता टेस्ट की खास मेहमान, ईडन पर घंटी बजाकर करेंगी मैच की शुरुआत

Sat, 09 Nov 2019 08:23 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

कोलकाता डे-नाइट टेस्ट:
विज्ञापन
1 of 4
amata Banerjee and Sheikh Hasina - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेट के सुनहरे इतिहास का गवाह बनने जा रहे कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में भारत के पहले दिन-रात्रि टेस्ट के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया पहली बार गुलाबी गेंद से दुधिया रौशनी से नहाए स्टेडियम में खेलेगी और डे-नाइट टेस्ट में डेब्यू करेगी। इस मुकाबले को और भी खास बनाने के के लिए बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) ने कई खास मेहमानों को आमंत्रित किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
ईडन गार्डन - फोटो : ट्विटर
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 22 से 26 नवंबर को भारत के पहले डे-नाइट टेस्ट में घंटी बजाकर मैच की शुरूआत करेंगी। बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के सचिव अभिषेक डालमिया ने पत्रकारों से कहा कि दोनों टेस्ट के पहले दिन घंटी बजाने के समारोह में शामिल होंगी।
विज्ञापन

3 of 4
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
कैब कई भारतीय खिलाड़ियों को इस मौके पर सम्मानित करेगा जिसमें महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा, टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, विश्व बैडमिंटन चैंपियन पीवी सिंधू और एमसी मेरीकॉम का नाम शामिल है।
विज्ञापन

4 of 4
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
यह भारत का पहला दिन-रात का टेस्ट मैच होगा। साथ ही यह भारत में खेला जाने वाला पहला दिन-रात का टेस्ट होगा। भारतीय टीम हालांकि इससे पहले दिन-रात के टेस्ट मैच को लेकर राजी नहीं थी। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने बीसीसीआई अध्यक्ष पद संभालने के बाद दिन-रात का टेस्ट खेलने को लेकर कप्तान विराट कोहली को मना लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें