भारत-बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे सीरीज पहले टेस्ट की दूसरे दिन इंदौर के होलकर मैदान पर टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने डबल धमाल कर दिया। उन्होंने 243 रन की पारी खेल तहलका मचा दिया। मयंक अग्रवाल ने जब अपना शतक ठोककर अपने बल्ले को भारतीय ड्रेसिंग रूम की तरफ दिखाया, तो विराट ने इशारा कर उनसे दोहरे शतक की मांग कर दी। अपने कप्तान की इस मांग को पूरी करने के लिए मंयक अग्रवाल बांग्लादेशी गेंदबाजों पर टूट पड़े।