Finland Ice Egg
- फोटो : Social Media
विशेषज्ञों का कहना है कि यह एक दुर्लभ प्रक्रिया के कारण हुआ है जिसमें बर्फ के छोटे टुकड़े हवा और पानी के कारण एक साथ मिल गए। ओलू शहर में मौजूद मतीला कहते हैं कि उन्होंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा था। उन्होंने बीबीसी से कहा, "मैं अपनी पत्नी के साथ मारजनीएमी द्वीप पर था। उस दिन धूप खिली थी और तापमान माइनस एक डिग्री सेल्सियत था और उस दिन काफी हवा चल रही थी। उस वक्त हमने बहुत ही अद्भुत घटना होते देखी। वहां पर बर्फ और 'बर्फीले अंडे' समुद्र के किनारे फैले हुए थे।"