स्मिथ और वार्नर
- फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ने श्रृंखला के अधिकारिक प्रसारक सोनी पिक्चर्स स्पोर्ट्स नेटवर्क द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘अब स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर आस्ट्रेलियाई टीम में वापसी कर चुके हैं, भारतीयों को निश्चित रूप से आस्ट्रेलिया के पिछले दौरे से ज्यादा कड़ी चुनौती का सामना करना होगा।’
उन्होंने कहा, ‘इस श्रृंखला में कोई भी प्रबल दावेदार नहीं है क्योंकि दोनों ही टीमों के पास बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी लाइन अप है और यही चीज आगामी दौरे को देखने के लिए दिलचस्प बनाएगी।’