भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच अभी तक कुल 137 वन-डे मैच खेले गए हैं। इसमें से भारत ने 50 और ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 77 मुकाबले जीते हैं, जबकि 10 मैच का कोई रिजल्ट नहीं निकला। वहीं भारत में दोनों देश के बीच 61 मैच खेले गए हैं, जिसमें से ऑस्ट्रेलिया ने 29 और टीम इंडिया ने 27 मैचों में जीत दर्ज की है। भारतीय टीम ने कंगारू टीम के खिलाफ आखिरी वन-डे श्रृंखला मार्च 2019 में भारत में ही खेला था और उसे 2-3 से सीरीज गंवानी पड़ी थी।