साल 2020 के पहले वनडे में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने विराट सेना को एकतरफा मुकाबले में दस विकेट से हराया। मैच में ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और कप्तान आरोन फिंच ने अपने-अपने शतक लगाए और भारत को मुकाबले से बाहर कर दिया।
विज्ञापन
2 of 5
डेविड वार्नर
- फोटो : ट्विटर
इन सबमें एक बार फिर से भारत के लिए डेविड वॉर्नर ने सबसे अधिक चुनौती पेश की। एक साल से अधिक के बैन से वापसी करने के बाद वॉर्नर जबरदस्त फॉर्म में हैं और विपक्षी टीमों के खिलाफ जमकर रन बटोर रहे हैं।
वापसी के बाद से वॉर्नर अब तक चार वनडे शतक और तीन अर्धशतक लगा चुके हैं और भारत के खिलाफ सीरीज में सबसे बड़ा खतरा बने हुए हैं। पहले मैच में तूफानी शतक लगाने वाले वॉर्नरआंकड़ों के लिहाज से भी भारत के खिलाफ बहुत मजबूत हैं और उन्हें भारतीय जमीन भी खूब रास आती है।
विज्ञापन
3 of 5
वॉर्नर-फिंच
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2019 में कम से कम दस पारियों में सबसे अधिक औसत के मामले में वॉर्नर दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 11 पारियों में 86.11 की औसत से 775 रन बनाए हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ 54.66 की औसत से रन बनाए हैं जो उनके द्वारा किसी देश के खिलाफ कम से कम पांच पारियों में सर्वाधिक औसत है।
4 of 5
Devid Warner
- फोटो : social Media
वॉर्नर को भारतीय टीम कुछ अधिक पसंद आती है, यही कारण है कि उन्होंने भारत में खेली गई छह पारियों में अब 74.60 की औसत से 373 रन बनाए हैं, यहां भी किसी देश में कम से कम पांच पारियों में उनका औसत सर्वाधिक है।
आईपीएल में हैदराबाद की तरफ से खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को भारत काफी रास आता है यही कारण है कि वे यहां जमकर रन बटोरते हैं। वॉर्नर ने भारत में खेली गई आखिरी तीन पारियों में ही दो शतक और एक अर्धशतक जमाया है।
ऐसे में अगर भारत को सीरीज के बाकी मुकाबले जीतने हैं तो उसे इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज से पार पाना पड़ेगा और उसे बड़ी पारी खेलने से भी रोकना पड़ेगा।