फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ऋषभ पंत और मेरे बीच अच्छी समझ, हमेशा एक-दूसरे की गलतियां बताने की कोशिश करते हैं'

Fri, 18 Oct 2019 08:00 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पंत/साहा - फोटो : social media
भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनाने को लेकर ऋद्धिमान साहा और ऋषभ पंत के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में अंतिम एकादश में जगह बनाने वाले साहा ने कहा कि इससे दोनों विकेटकीपरों के बीच रिश्ते प्रभावित नहीं हुए हैं। कंधे में चोट के कारण साहा लगभग 20 महीने तक भारतीय टीम से बाहर रहे थे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
ऋषभ पंत - फोटो : social media
साहा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी मौजूदा सीरीज में वापसी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। साहा ने पुणे में दूसरे टेस्ट मैच में कुछ कमाल के कैच लपके। साहा छह दिन के बाद अपना 35वां जन्मदिन मनाएंगे। टीम के अभ्यास सत्र के दौरान साहा को कई बार पंत की मदद करते देखा गया।
विज्ञापन

3 of 4
ऋधिमान साहा - फोटो : bcci
जब साहा से पूछा गया कि क्या वह पंत के मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं तो उन्होंने कहा कि हीं, ऐसा कुछ नहीं है। हम बस वैसी ही चर्चा करते हैं जैसे विकेटकीपर आपस में करते हैं। श्रीधर (फील्डिंग कोच), पंत और मैं मिलकर फैसला करते हैं कि किस तरह के विकेट पर कैसी कीपिंग करनी है। हम हमेशा एक-दूसरे की गलतियों को बताने की कोशिश करते हैं। यह अब तक अच्छा चल रहा है।’ साहा नेट सेशन के दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाजी को करीब से देख रहे थे। 
विज्ञापन

4 of 4
रिदिमान साहा - फोटो : PTI
साहा ने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष चुने जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह भारतीय क्रिकेट में कई सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। गांगुली के नेतृत्व वाली बंगाल टीम का हिस्सा रहे साहा ने इसे खिलाड़ियों के लिए फायदेमंद बताते हुए कहा कि उन्हें (गांगुली) खिलाड़ियों की जरूरत के बारे में पता है। एक खिलाड़ी के तौर पर और खासकर टीम को इसका फायदा होगा। मुझे उम्मीद है कि दादा की नई भूमिका के बाद खिलाड़ियों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें