फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया ने सिडनी में खेला सिर्फ एक टी-20 मैच, रैना-युवी ने रोमांचक मुकाबले में किया था कमाल

Sun, 25 Nov 2018 11:57 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सुरेश रैना और युवराज सिंह
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर तीन मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच रविवार को खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम मौजूदा सीरीज में 1-0 की बढ़त पर है और सीरीज में बराबरी करने के लिए टीम इंडिया की साख दांव पर लगी है। बता दें कि टीम इंडिया ने इससे पहले एससीजी ग्राउंड पर एकमात्र टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
शेन वाटसन
भारतीय टीम ने 31 जनवरी 2016 को सिडनी पर टी-20 मैच खेला था और जीत दर्ज की थी। एमएस धोनी के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने इस मैच में 198 रन के लक्ष्य का सफल पीछा किया था। युवराज सिंह और सुरेश रैना इस जीत के हीरो रहे थे। कंगारू टीम ने पहले बल्लेबाजी की और कप्तान शेन वॉटसन के नाबाद शतक की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए। वॉटसन ने 71 गेंदों में 10 चौकों और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 124 रन बनाए।
विज्ञापन

3 of 6
शिखर रोहित - फोटो : SELF
जवाब में भारतीय टीम ने आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल किया और ऑस्ट्रेलिया का तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। 198 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को शिखर धवन और रोहित शर्मा ने 46 रन की साझेदारी करके आक्रामक शुरुआत दिलाई। वॉटसन ने धवन को बेनक्रॉफ्ट के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा।

4 of 6
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : BCCI Twitter
इसके बाद 'हिटमैन' ने 'रन मशीन' विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी की और टीम का स्कोर 100 रन के पार लगाया। 38 गेंदों में 5 चौके एक छक्के की मदद से 52 रन बनाने के बाद शर्मा डगआउट लौटे। उन्हें बॉयस ने वॉटसन के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद बॉयस ने टीम इंडिया को बड़ा झटका दिया। उन्होंने 36 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाने वाले कोहली को क्लीन बोल्ड किया।
विज्ञापन

5 of 6
सुरेश रैना
यहां से सुरेश रैना और युवराज सिंह ने भारतीय पारी को संभाला और ऑस्ट्रेलिया की जीत के अरमान को तोड़ दिया। बाएं हाथ की जोड़ी ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और टीम इंडिया को जीत दिलाई। रैना ने 25 गेंदों में 6 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 49 रन की मैच विजयी पारी खेली। युवी ने 12 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 15 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुरेश रैना
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मुकाबला रोमांच ही हदें पार कर चुका था। भारत को अंतिम ओवर में 17 रन की दरकार थी। एंड्रयू टाई गेंदबाजी करने आए। स्ट्राइक पर युवराज सिंह थे। पहली ही गेंद पर युवी ने चौका जमा दिया। ओवर की दूसरी गेंद पर युवी ने छक्का जमाकर भारत के पक्ष में मैच मोड़ दिया। टाई ने तीसरी गेंद डाली, जो युवी के पैड पर जाकर लगी। भारतीय बल्लेबाजों ने तीसरी गेंद पर लेग बाई का एक रन बनाया। चौथी और पांचवीं गेंद पर रैना ने 2-2 रन लिए। टीम इंडिया को आखिरी गेंद पर जीत के लिए दो रन की दरकार थी। रैना ने चौका जमाया और भारत की जीत पर मुहर लगाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें