दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टी20 मैच हारने के साथ ही टीम इंडिया के लगातार 13 टी20 मैच जीतने का सपना टूट गया। यहां हम भारत के पिछले 13 मैचों का सफर तस्वीरों में दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 14
पिछले 13 मैचों में भारतीय टीम का सफर
- फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया विश्व रिकॉर्ड बनाने से चूक गई। भारत के पास पहला टी20 मैच जीतकर लगातार 13 टी20 मैच जीतने का मौका था, लेकिन भारतीय टीम ऐसा नहीं कर पाई। अगर भारत यह मैच जीतता तो लगातार 13 टी20 मैच जीतने वाली पहली अंतरराष्ट्रीय टीम बन सकता था। टी20 में भारत की जीत का सिलसिला 2021 विश्वकप में शुरू हुआ था। इस टूर्नामेंट के शुरुआती दो मैच हारने के बाद भारत सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर हो गया था। इसके बाद भारत की जीत का सिलसिला शुरु हुआ, जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खत्म हुआ। यहां हम भारत के पिछले 13 मैचों का सफर तस्वीरों में दिखा रहे हैं।
भारत की 12 जीत के सफर की शुरुआत अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से हुई थी। इससे पहले भारत ने लगातार चार मैच गंवाए थे। धवन की कप्तानी में दो मैच श्रीलंका से हारे और टी20 विश्व कप में पहले पाकिस्तान फिर न्यूजीलैंड ने मात दी। इसके बाद भारत ने मैच जीतने शुरु किए और यह सिलसिला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रुका।
विज्ञापन
1. अफगानिस्तान को 66 रन से हराया
2 of 14
अफगानिस्तान पर जीत के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
टी20 विश्व कप में लगातार दो मैच हारने के बाद भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की धुंधली उम्मीदें बची हुई थीं। इसके लिए जरूरी था कि भारत अपने बाकी मैच बड़े अंतर से जीते। अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया ने ऐसा ही किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राहुल के 69 और रोहित के 74 रन की बदौलत 210 रन बनाए। अफगानिस्तान इसके जवाब में सिर्फ 144 रन बना पाया और भारत ने 66 रन से मैच जीता।
विज्ञापन
2. स्कॉटलैंड को आठ विकेट से हराया
3 of 14
रोहित और राहुल ने शानदार साझेदारी कर स्कॉटलैंड पर जीत दिलाई
- फोटो : सोशल मीडिया
अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के बाद भारतीय टीम लय में लौट चुकी थी और अगले मैच में कमजोर स्कॉटलैंड को रौंद दिया। स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 85 रन बनाए थे। जडेजा और शमी ने तीन-तीन विकेट लिए। इसके जवाब में भारत ने 6.3 ओवर में 89 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। राहुल ने 50 और रोहित ने 30 रन बनाए। हालांकि, मैच खत्म होने से पहले दोनों आउट हो गए और भारत ने आठ विकेट से जीत हासिल की।
3. नामीबिया को नौ विकेट से हराया
4 of 14
नामीबिया पर जीत के बाद विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
टी20 विश्व कप में भारत का आखिरी मैच नामीबिया से था और पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया ने आठ विकेट पर 132 रन का स्कोर खड़ा किया। राहुल चाहर ने चार बुमराह ने दो विकेट लेकर रनों पर लगाम लगाई। इसके बाद राहुल ने 54 और रोहित 56 रन बनाकर टीम की जीत तय कर दी। अंत में सुर्यकुमार ने 25 रन बनाए और भारत ने नौ विकेट से जीत हासिल की।
विज्ञापन
4. न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया
5 of 14
रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
टी20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद रोहित ने टीम इंडिया की कमान संभाली और पहली सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ थी। कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 164 रन बनाए। इसके जवाब में रोहित शर्मा ने 48 और सूर्यकुमार यादव ने 62 रन की पारी खेल भारत को पांच विकेट से जीत दिला दी।
विज्ञापन
5. न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया
6 of 14
लोकेश राहुल और कप्तान रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
टी20 सीरीज के दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 153 रन बनाए थे। भारत के लिए यह लक्ष्य मुश्किल नहीं था। राहुल ने 65 और रोहित ने 55 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज भी अपने नाम कर ली।
विज्ञापन
6. न्यूजीलैंड को 73 रन से हराया
7 of 14
अक्षर पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
टी20 सीरीज के आखिरी मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी की और 184 रन का स्कोर बनाया। कप्तान रोहित ने 56 रन बनाए। वहीं, ईशान किशन, दीपक चाहर, श्रेयस अय्यर और वेंकटेश अय्यर ने भी उपयोगी पारियां खेलीं। जवाब में न्यूजीलैंड सिर्फ 111 रन बना पाया और 73 रन से मैच हार गया। अक्षर पटेल ने तीन और हर्षल पटेल ने दो विकेट लिए। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज 3-0 से जीती और न्यूजीलैंड से विश्व कप की हार का बदला ले लिया।
7. वेस्टइंडीज को छह विकेट से हराया
8 of 14
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड के बाद वेस्टइंडीज की बारी थी। तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में कैरिबियाई टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 157 रन बनाए। भारत ने चार विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया। रोहित ने 40 और ईशान किशन ने 35 रन बनाए। अंत में सूर्यकुमार ने 40 और वेंकेटेश अय्यर ने 24 रन बनाकर मैच खत्म किया।
8. वेस्टइंडीज को आठ रन से हराया
9 of 14
भारत बनाम वेस्टइंडीज
- फोटो : सोशल मीडिया
सीरीज के दूसरे मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी की और 186 रन का स्कोर खड़ा किया। विराट और पंत ने 52 रन की पारियां खेली, जबकि वेंकेटेश ने 33 रन बनाए। इसके जवाब में वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन ने 62 और रोवमन पॉवेल ने 68 रन बनाकर मैच को रोमांचक कर दिया। अंत में भुवनेश्वर ने पूरन को आउट कर भारत की वापसी कराई। टीम इंडिया यह मैच आठ रन से जीती और सीरीज अपने नाम की।
9. वेस्टइंडीज को 17 रन से हराया
10 of 14
भारत बनाम वेस्टइंडीज
- फोटो : सोशल मीडिया
तीन मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी की और 184 रन का स्कोर बनाया। सूर्यकुमार ने 65 और वेंकटेश ने 35 रन बनाए। इसके जवाब में कैरिबियाई टीम सिर्फ 167 रन बना पाई और 17 रन से मैच हार गई। हर्षल पटेल ने तीन विकेट लिए। इस जीत के साथ भारत ने वेस्टइंडीज का भी सूपड़ा साफ किया और अब भारत लगातार नौ मैच जीतकर रिकॉर्ड बनाने के करीब पहुंच रहा था।
10. श्रीलंका को 62 रन से हराया
11 of 14
ईशान किशन और श्रेयस अय्यर
- फोटो : सोशल मीडिया
वेस्टइंडीज के बाद श्रीलंका ने भारत का दौरा किया, लेकिन उसका भी वही हाल हुआ, जो कैरिबियाई टीम का हुआ था। तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारत ने बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए। रोहित ने 44 और ईशान किशन ने 89 रन बनाए। श्रेयस ने 57 रन की पारी खेली। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 137 रन बना पाई और यह मैच 62 रन से हार गई।
11. श्रीलंका को सात विकेट से हराया
12 of 14
श्रेयस अय्यर
- फोटो : सोशल मीडिया
सीरीज के दूसरे मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी की और 183 रन का अच्छा स्कोर खड़ा किया। पथुम निशांका ने 75 और कप्तान शनाका ने 47 रन बनाए। भारत ने तीन विकेट खोकर 17 गेंद रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। श्रेयस अय्यर ने 74 और रवींद्र जडेजा ने 18 गेंद में 45 रन बनाए। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज अपने नाम कर ली।
12. श्रीलंका को छह विकेट से हराया
13 of 14
श्रेयस अय्यर
- फोटो : सोशल मीडिया
सीरीज के आखिरी मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी की और 146 रन बनाए। जवाब में भारत ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। श्रीलंका के लिए दसून शनाका ने 74 रन बनाए तो भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने 73 और रवींद्र जडेजा ने 22 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। भारत ने लगातार तीसरी टी20 सीरीज में विपक्षी टीम को क्लीन स्वीप किया और लगातार 12 टी20 मैच जीतने के मामले में अफगानिस्तान और रोमानिया की बराबरी कर ली।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में भारत के खिलाफ लगातार 13वां मैच जीतकर विश्व रिकॉर्ड बनाने का मौका था। रोहित और विराट जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत ने भारत की कप्तानी की। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने चार विकेट खोकर 211 रन बनाए। टी20 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह भारत का सबसे बड़ा स्कोर था। हालांकि, अफ्रीकी टीम ने इस लक्ष्य का पीछा कर लिया और सात विकेट से मैच अपने नाम किया। रसी वान डर डुसेन और डेविड मिलर ने तूफानी बल्लेबाजी कर अपनी टीम को चैंपियन बनाया।