फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ भी दम दिखाएंगे ये युवा तुर्क, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शानदार प्रदर्शन का मिला तोहफा

Wed, 20 Jan 2021 07:51 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया - फोटो : social media
इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए मंगलवार को भारतीय टीम की घोषणा की गई। इस टीम में कई युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इनमें कुछ वो युवा खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शानदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत में अपनी अहम भूमिका निभाई। बहरहाल, इंग्लैंड के खिलाफ इन युवा खिलाड़ियों के चयन को एक तोहफे के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि इन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे में कमाल का प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

2 of 5
मोहम्मद सिराज - फोटो : social media
मोहम्मद सिराज
टीम इंडिया के इस तेज गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कुल तीन टेस्ट मैच खेले, जिसमें उसने 13 विकेट चटकाए। ब्रिस्बेन टेस्ट में सिराज ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में 73 रन देकर पांच विकेट झटके। अपने टेस्ट करियर में पहली बार पारी में उन्होंने पांच विकेट लेने का कमाल किया। सिराज के इस कमाल के प्रदर्शन के कारण ही उसे इंग्लैंड के खिलाफ टीम में शामिल किया गया है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
वाशिंगटन सुंदर - फोटो : twitter@Rcbtweets
वाशिंगटन सुंदर
चौथे टेस्ट में डेब्यू करने करने वाले वाशिंगटन सुंदर ने उम्दा गेंदबाजी की। उन्होंने पहली पारी में तीन जबकि दूसरी पारी में एक विकेट चटकाए। सुंदर ने बल्लेबाजी में भी कमाल का प्रदर्शन किया। पहली पारी में उन्हेंने 144 गेंदों में 62 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान उन्होंने सात चौके और एक छक्के  लगाए। सातवें विकेट के लिए सुंदर और शार्दुल के बीच 123 रन की शतकीय साझेदारी हुई। 

4 of 5
शुभमन गिल - फोटो : twitter@ICC
शुभमन गिल 
पहली पारी में केवल सात रन बनाने वाले शुभमन गिल ने दूसरी पारी में शतक से चूक गए। इस युवा बल्लेबाज ने दूसरी पारी में 146 गेंदों में 91 रन की शानदारी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने आठ चौके और दो छक्के लगाए। इस 21 वर्षीय बल्लेबाज ने सहजता से कट और ड्राइव किए और कुछ शार्ट पिच गेंदों खूबसूरत पुल शॉट भी लगाए। दूसरे अर्धशतक को शतक में तब्दील करने से पहले वह नाथन लियोन की ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद को ड्राइव करने की कोशिश आउट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शार्दुल ठाकुर - फोटो : ट्विटर @ICC
शार्दुल ठाकुर
शार्दुल ठाकुर न सिर्फ एक बेहतरीन गेंदबाज हैं, बल्कि एक अच्छे हिटर भी हैं। शार्दुल ठाकुर ने ब्रिस्बेन टेस्ट की पहली पारी में तीन विकेट चटकाए। वहीं, दूसरी पारी में उन्होंने 61 रन देकर चार विकेट झटके। इसके अलावा शार्दुल ने बल्लेबाजी में भी कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 115 गेंदों में नौ चौके और दो छक्के की मदद से 67 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। दूसरी पारी में वह आसान कैच दे बैठे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें