हेड कोच रवि शास्त्री का मानना है कि टीम इंडिया के खिलाड़ी मॉडल्स से कम नहीं हैं और उनके साथ रहने के लिए उन्हें भी फिट रहने की जरुरत है। भारतीय टीम के खिलाड़ी फ़िलहाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वन-डे सीरीज के पहले मैच के लिए चेन्नई में तैयारी कर रहे हैं। टीम इंडिया ने हाल ही में श्रीलंका का 9-0 से क्लीन स्वीप किया था और अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी वो धमाकेदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
2 of 6
रवि शास्त्री
- फोटो : BCCI
शास्त्री ने हमेशा से अपने आसपास घट रही चीजों को बोलने में कभी हिचकिचाहट नहीं दिखाई। हाल ही में उन्होंने स्पष्ट किया था कि टीम के बॉस विराट कोहली हैं जबकि कोचिंग स्टाफ तैयारियों पर ध्यान देता हैं। गुरुवार को ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को चेतावनी दी कि अगर उसने स्लेजिंग की तो टीम इंडिया करारा जवाब देगी। इसी तरह उन्होंने अब भारतीय खिलाड़ियों के स्टाइल स्टेटमेंट के बारे में बातें कही।
विज्ञापन
3 of 6
विराट कोहली
- फोटो : icc
55 वर्षीय शास्त्री ने इंडिया टीवी को दिए इंटरव्यू में व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि भारतीय खिलाड़ी मॉडल्स से कम नहीं है और उनके साथ रहने के लिए उन्हें वैसा बनना पड़ेगा। उन्होंने कहा, 'हमारे सभी खिलाड़ी मॉडल्स से कम नहीं है। अगर मुझे मॉडल्स के साथ रहना है तो फिट रहना पड़ेगा। मगर मैं उनके हेयरस्टाइल्स की बराबरी नहीं कर सकता। ये लोग हर सप्ताह अपनी हेयरस्टाइल बदलते हैं। अगर मैं ऐसा करने गया तो मेरे सारे बाल उड़ जाएंगे।'
4 of 6
रवि शास्त्री
- फोटो : firstpost hindi
बता दें कि शास्त्री भी अपने खेलने वाले दिनों में काफी स्टाइलिश थे। उन्होंने एक बात स्पष्ट बोली कि खिलाड़ी मैदान के बाहर जो चाहे वो करें, लेकिन क्रिकेट उनके दिमाग में रहना जरुरी हैं। उन्होंने कहा, 'यह युवा पीढ़ी है। मैं चाहता हूं कि वो मैदान के बाहर जो चाहे करें, लेकिन जब वो मैदान में हो तो फिर उनका पूरा ध्यान क्रिकेट पर रहे।'
विज्ञापन
5 of 6
हार्दिक
- फोटो : SELF
कोच शास्त्री ने एक और मजेदार बात बताई कि शिखर धवन ने हार्दिक पांड्या के बाल काटे थे, जिसकी वजह से उनका नया लुक देखने को मिला। शास्त्री ने कहा, 'हार्दिक पांड्या की नई हेयरस्टाइल शिखर धवन की बदौलत देखने को मिल रही हैं। धवन ने पांड्या के बाल काटे थे। टीम में काफी प्रतिभा है।'
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच रविवार को चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने हाल ही में श्रीलंका को उसके घर में 9-0 से हराया है और अब उसका इरादा ऑस्ट्रेलिया को भी हराने का होगा।