फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोड़ीदार: रोहित-धवन के पास सचिन-गांगुली की खास क्लब में शामिल होने का मौका

Thu, 25 Mar 2021 11:17 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
1 of 4
rohit-dhawan
भारतीय क्रिकेट इतिहास में सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की जोड़ी सबसे सफल थी। इन दोनों सलामी बल्लेबाजों की जोड़ी ने मिलकर भारतीय टीम के लिए कई मैच जिताऊ साझेदारियां की। फिलहाल वर्तमान में यह काम रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी करती है और टीम इंडिया के लिए जीत की बुनियाद रखती है। यही कारण भी है कि वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम का डंका बजता है। 
विज्ञापन

2 of 4
रोहित शर्मा और शिखर धवन - फोटो : पीटीआई
रोहित और धवन की जोड़ी द्वारा मिलने वाली मजबूत शुरुआत से विराट कोहली के लिए मध्यक्रम में खुलकर खेलना आसान हो जाता है। अब यह जोड़ी एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने और सचिन-गांगुली के क्लब में शामिल होने से बस कुछ रनों की दूरी पर है। 
विज्ञापन

3 of 4
सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली
दरअसल रोहित-धवन की जोड़ी अभी तक वनडे में साथ मिलकर 4911 रनों की साझेदारी कर चुकी है। अब अगर शुक्रवार को खेले जाने वाले दूसरे वनडे में यह जोड़ी 89 रनों की साझेदारी कर लेती है तो वह 5000 रन की पार्टनरशिप करने वाली भारत की दूसरी सलामी जोड़ी बन जाएगी। इससे इनसे पहले सचिन-गांगुली की जोड़ी ही यह मुकाम हासिल कर पाई है। सचिन-गांगुली की जोड़ी ने मिलकर 176 पारियों में 8227 रन बनाए हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
शिखर रोहित - फोटो : SELF
वैसे ओवरऑल बात करें तो रोहित-धवन 5000 रन बनाने वाली दुनिया की सातवीं जोड़ी बनेगी। इस मामले में दूसरे स्थान पर महिला जयवर्दने और संगकारा की श्रीलंकाई जोड़ी काबिज है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें