लोकसभा चुनाव 2019 के आखिरी चरण का मतदान संपन्न होते ही एग्जिट पोल सामने आए। विभिन्न एग्जिट पोल में लोकसभा की 542 सीटों के लिए भाजपा नीत एनडीए गठबंधन को सबसे ज्यादा सीटें दी गई हैं। एनडीए के खाते में एग्जिट पोल में सबसे ज्यादा 267- 350 सीटें आई हैं। इससे साफ है कि लगभग सभी एग्जिट पोल एक बार फिर केंद्र में एनडीए की सरकार बनने का अनुमान लगा रहे हैं। न्यूज24-चाणक्य के सर्वे में एनडीए को सबसे ज्यादा 350 सीटें दी गई हैं। इस सर्वे में कांग्रेस को सिर्फ 95 सीटें और अन्य दलों को 97 सीटें दी गई हैं। आइए एक नजर विभिन्न सर्वे पर डालते हैं और पता करते हैं कि किस पार्टी के खाते में किस एग्जिट पोल में कितनी सीटें बताई गई हैं।
विज्ञापन
2 of 6
एग्जिट पोल 2019
- फोटो : अमर उजाला
न्यूज18-आईपीएसओएस सर्वे में एनडीए को 336 सीटें दी गई हैं। इस सर्वे में कांग्रेस गठबंधन को सिर्फ 82 सीटें मिली हैं जबकि अन्य पार्टियों के खाते में 124 सीटें दिखाई गई हैं।
विज्ञापन
3 of 6
एग्जिट पोल 2019
- फोटो : अमर उजाला
542 लोकसभा सीटों पर आए एबीपी-नीलसन सर्वे में एनडीए को 267 सीटें दी गई हैं, जो कि बहुमत से पांच सीटें कम हैं। इस सर्वे में कांग्रेस गठबंधन को 167 सीटें दी गई हैं। जबकि अन्य पार्टियों के खाते में 148 सीटें दिखाई गई हैं।
4 of 6
एग्जिट पोल 2019
- फोटो : अमर उजाला
टाइम्स नाऊ-वीएमआर सर्वे में भाजपा + को 306 सीटें जबकि कांग्रेस गठबंधन को 132 सीटें दी गई हैं। वहीं, इस सर्वे में अन्य पार्टियों के खाते में 104 सीटें दिखाई गई हैं।
विज्ञापन
5 of 6
एग्जिट पोल 2019
- फोटो : अमर उजाला
न्यूजनेशन के एग्जिट पोल में एनडीए को 282 से 290 सीटें दिखाई गई हैं। इस सर्वे में कांग्रेस गठबंधन को 118 से 126 सीटें दिखाई गई हैं। जबकि अन्य पार्टियों के खाते में 130-138 सीटें दिखाई गई हैं।
रिपब्लिक-सी वोटर के सर्वे में एनडीए को 305 सीटें दिखाई गई हैं। जबकि कांग्रेस गठबंधन को 124 सीटें मिलती हुई दिखाई गई हैं। अन्य पार्टियों के खाते में 113 सीटें दिखाई गई हैं।