भारत के पूर्व दिग्गज गेंदबाज अनिल कुंबले आज अपना 49वां जन्म दिन मना रहे हैं। 17 अक्टूबर 1970 में बेंगलुरु में कृष्णा स्वामी और सरोजा के घर जन्मे कुंबले पूरी दुनिया में अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवा चुके हैं। अनिल कुंबले टीम इंडिया को सबसे ज्यादा मुकाबले जिताने वाले गेंदबाज रहे हैं,उनके रहते टीम इंडिया ने 43 टेस्ट मैचों में जीत हासिल की है। टेस्ट में उनके नाम 619 विकेट है जबकि एकदिवसीय मुकाबले में 350 बल्लेबाजों का अपना शिकार बनाया। कुंबले के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय खिलाड़ियों ने अनोखे अंदाज में बधाई दी। इनमें से सबसे अलग अंदाज वीरेंद्र सहवाग का था।
विज्ञापन
2 of 5
Anil kumble
कुंबले को कभी परंपरागत स्पिनर नहीं मान गया। वह अपनी गेंदबाजी में गुगली, फिलिपर, और लेग स्पिन का ज्यादा मिश्रण करते थे। उनकी गेंद आमतौर पर बहुत तेज हुआ करती थी।इसके बावजूद वह भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने।अनिल कुंबले ने 1999 को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में पाकिस्तान के खिलाफ एक पारी में सभी 10 विकेट लेकर इतिहास रच दिया था।
विज्ञापन
3 of 5
अनिल कुंबले भारतीय टीम के साथ
- फोटो : social media
2002 में एंटिगुआ में अपने टूटे हुए जबड़े पर पट्टी बांधकर भी गेंदबाजी करने मैदान पर आए कुंबले आज भी अपने उस जज्बे के लिए याद किए जाते हैं।
4 of 5
अनिल कुंबले-विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
अनिल कुंबले ने भारतीय कोच का पदभार भी संभाला था। हालांकि जल्द ही उन्हें खिलाड़ियों से मतभेद के चलते इस्तीफा देना पड़।ऐसा माना जाता है कि खिलाड़ियों को उनके अनुशासन की सख्ती पसंद नहीं आई।