टीम इंडिया के पूर्व कुप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से आराम लेकर सेना के साथ समय बिताएंगे। वह टेरिटोरियल आर्मी की पैराशूट रेजिमेंट का हिस्सा हैं। धोनी को पोस्टिंग कश्मीर घाटी में दी गई है। धोनी को सेना में मानद लेफ्टिनेंट का पद दिया गया है। माही का सेना के प्रति लगाव हर जगह दिखता रहता है। विश्व कप में धोनी ने अपने कीपिंग ग्लव्स पर सेना बैज लगाया था, जिसके बाद खूब बवाल कटा था।
धोनी सेना से जुड़े हैं। ये सभी जानते हैं, लेकिन उनसे पहले भी कई क्रिकेट खिलाड़ी सेना के साथ जुड़ चुके हैं। कई क्रिकेटर्स ने खेल के मैदान से सेना के बटालियन तक का सफर तय किया है और देश की सेना के प्रति अपना सम्मान जाहिर किया। आइए जानते हैं कुछ ऐसे खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने अपने देश की सेना की वर्दी को अपने शरीर पर चढ़ाकर जोश के साथ तिरंगे को सलाम ठोका है।