फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KL Rahul-Athiya Shetty: 23 जनवरी को अथिया शेट्टी से शादी कर सकते हैं केएल राहुल, बीसीसीआई से मिली छुट्टी

Sat, 14 Jan 2023 01:34 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राहुल को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए नहीं चुना गया है। शनिवार (13 जनवरी) को बीसीसीआई ने बताया था कि राहुल को निजी कारणों के कारण आराम दिया गया है। इस ब्रेक के बाद अब साफ हो गया है कि राहुल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
विज्ञापन
1 of 7
केएल राहुल और अथिया शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल 23 जनवरी को अभिनेत्री अथिया शेट्टी से शादी कर सकते हैं। राहुल को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने छुट्टी दी है। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए नहीं चुना गया है। शनिवार (13 जनवरी) को बीसीसीआई ने बताया था कि राहुल को निजी कारणों के कारण आराम दिया गया है। इस ब्रेक के बाद अब साफ हो गया है कि राहुल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
विज्ञापन

2 of 7
एम एस धोनी, साक्षी धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
केएल राहुल के शादी में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने-अपने परिवार के साथ पहुंच सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
केएल राहुल, अथिया शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
माना जा रहा है कि शादी का कार्यक्रम तीन दिन का होगा। पहले दो दिन में हल्दी, मेंहदी और संगीत की रस्म होगी। वहीं, तीसरे दिन दोनों सात फेरे लेंगे। यह शादी सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले पर हो सकती है।

4 of 7
केएल राहुल, अथिया शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
शादी के बाद लोकेश राहुल और अथिया शेट्टी बांद्रा में रहेंगे। अथिया-राहुल का घर बॉलीवुड अभिनेता रनबीर कपूर और आलिया भट्ट के घर के करीब होगा।
विज्ञापन

5 of 7
हार्दिक पांड्या, विराट कोहली, केएल राहुल और नताशा स्टेनकोविक - फोटो : सोशल मीडिया
धोनी और कोहली के अलावा इन दोनों की शादी में हार्दिक पांड्या, अमिताभ बच्चन, सलमान खान, जैकी श्रॉफ और अक्षर कुमार जैसी बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। राहुल और अथिया कई साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। सुनील शेट्टी भी इन दोनों को लेकर खुलकर बात कर चुके हैं।
विज्ञापन

6 of 7
सुनील शेट्टी, अथिया शेट्टी, केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के बाद इनका ग्रैंड रिसेप्शन अप्रैल में होगा। ये एक प्राइवेट फंक्शन की तरह होगा, जिसमें क्रिकेट जगत, बॉलीवुड और कुछ बिजनेस फ्रेंड्स के शामिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा रिसेप्शन में सुनील शेट्टी और केएल राहुल के परिवार के लोग ही शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अथिया शेट्टी, केएल राहुल - फोटो : social media
बता दें कि अथिया और केएल राहुल सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे के साथ मस्ती करते हुए तस्वीरें साझा करते रहते हैं। हाल ही में दोनों दुबई में नए साल का जश्न मनाने के लिए पहुंचे थे। इसकी भी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की थीं। उनकी फोटोज भी फैंस को खूब पसंद आती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें