फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के लिए सिरदर्द बना नंबर चार, दो साल में आजमाए गए 11 खिलाड़ी

Tue, 23 Jul 2019 05:15 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
team india
टीम इंडिया के लिए नंबर चार की समस्या जख्म से अब नासूर में तब्दील हो चुकी है। यह परेशानी ऐसी है, जिसका तोड़ भारतीय टीम मैनेजमेंट अभी तक नहीं निकाल पाया है। विश्व कप में इसी नंबर चार ने विश्व विजेता बनने के अरमानों पर पानी फेर दिया था। मैनेजमेंट ने कई खिलाड़ियों को आजमाया पर हर कोई उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में नाकामयाब रहा। वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद कोच रवि शस्त्री ने भी इस खामी को स्वीकार किया। आइए जानते हैं कि टीम ने नंबर चार के लिए कितने खिलाड़यों को मौके दिए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
विजय शंकर - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले दो साल में टीम ने नंबर चार पर कई प्रयोग किए, लेकिन कोई भी सफल नहीं रहा। विश्व कप में केएल राहुल, विजय शंकर और ऋषभ पंत को भी आजमाया गया पर वो भी प्रभाव दिखाने में फेल रहे। नंबर चार के लिए टीम का प्रयोग अब भी जारी है। वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम में युवाओं को मौका मिला है। इस दौरे पर भी इस स्थान पर नए चेहरे खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
केएल राहुल - फोटो : social Media
नंबर चार के लिए विंडीज के खिलाफ केएल राहुल सहित श्रेयस अय्यर और मनीष पांडे को टीम में शामिल किया गया है। इस दौरे पर टीम मैनेजमेंट की नजर नंबर चार पर ही होगी, ये देखना होगा कि कौन सा बल्लेबाज लंबे समय से खाली पड़े इस स्थान को भर पाता है या इस दौरे के बाद भी इस जगह के लिए तलाश जारी रहेगी। दिनेश कार्तिक, अंबाती रायु़डू को भी इस पोजिशन पर टीम उतार चुकी है।

4 of 5
ambati rayudu
पिछले दो सालों में इस नंबर टीम ने 11 बल्लेबाजों को आजमाया है। यानि कि पूरी एक टीम को इस नंबर के लिए उतार दिया गया, लेकिन कामयाबी फिर भी नहीं मिली। 11 खिलाड़ी नंबर चार पर मिले अवसर का फायदा नहीं उठा पाए। 58 मैच में ये खिलाड़ी सिर्फ सात बार ही 50 या उससे अधिक रन बना सके और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 82 का और औसत सिर्फ 33 का ही रहा। टीम इंडिया ने नंबर चार पर सबसे ज्यादा बार बदलाव किए फिर भी इस स्थान पर प्रदर्शन सुधरा नहीं। वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड ने दो साल में इस स्थान पर सिर्फ चार खिलाड़ियों को ही मौका दिया और इससे उनका प्रदर्शन भी सुधरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
TEAM INDIA
टीम इंडिया के लिए नंबर चार पोजिशन पर पिछले 2 साल में अंबाती रायुडू, विजय शंकर, केदार जाधव, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, केएल राहुल, सुरेश रैना, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या
और युवराज सिंह सरीखे खिलाड़ियों को आजमाया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें